डॉ सुमन मेंहदीरत्ता पुरस्मार से सम्मानित

-भारत की 100 प्रतिष्ठित महिलाओं में सूची में हुईं शामिल

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 09 मई।
दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ सुमन मेंहदीरत्ता भारत की 100 प्रतिष्ठित महिलाओं में शामिल हो गई हैं। उन्हें शनिवार को सम्मानित किया गया।
डॉ मेंहदीरत्ता ने कहा कि देश की 100 दूरदर्शी महिलाओं की सूची में शामिल होना अपने आप में प्रेरणादायक है। यह पुरस्कार मेरे सभी र्मादर्शकों, मित्रों और परिवार के सदस्यों के मार्गदर्शन और समर्थन के बिना संभव नहीं था।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि जिन्होंने अपना समय और ज्ञान मेरे करियर में लगाया है और मैं अपने सभी रोगियों की भी आभारी हूँ जो अपने स्वास्थ्य के लिए मुझ पर भरोसा करते हैं और मेरी देखभाल पर जो विश्वास रखते हैं, वह मुझे हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।