BJP की UCC नीति पर सवालः उम्र करीब 46, 4 बड़े बच्चे और हो गया दूसरा ‘दावत-ए-वलीमा’

-बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने किया अर्जुन अवार्डी के साथ दूसरा निकाह

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 28 अप्रैल, 2026।
विश्व के सबसे बड़े सियासी दल भारतीय जनता पार्टी के नेता ही अपनी पार्टी की नीतियों को तोड़ने-मरोड़ने में जुटे हुए हैं। मामला दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा है। बीजेपी नेता भले ही देश में समान नागरिक संहिता लाये जाने पर बल देते हों, परंतु पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ही नीतियों को पलीता लगाने में जुटे हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े करीब 46 वर्षीय (2012 में चुनाव आयोग को दिये गये विवरण के अनुसार) नेता जी ने एक अर्जुन अवार्डी महिला के साथ दूसरी शादी की है। मामला तब चर्चा में आया जब पिछले सप्ताह उन्होंने ‘दावत-ए-वलीमा’ में कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाया। ये वही नेता हैं जो बीजेपी के दिल्ली प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की जिम्मेदारियों में रहे हैं। परंतु हाल ही में हुए चुुनाव में इनके बूथ पर बीजेपी उम्मीदवार को केवल 3 वोट मिले थे, जबकि इनके परिवार में ही 19 से ज्यादा मतदाता हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज देश में समान नागरिक संहिता लाये जाने की पुरजोर वकालत करता है। ऐसे में इन नेताजी के द्वारा हाल ही में दी गई ‘दावत-ए-वलीमा’ खासी चर्चा में है। चर्चा है कि नेताजी ने जिस महिला खिलाड़ी के साथ निकाह किया है, उसका परिवार पिछले दिनों में काफी संकट के दौर से गुजरा है। महिला खिलाड़ी के परिवार में एक महिला ने तथाकथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। जिसमें पूरे परिवार को नामजद किया गय था। ऐसे में नेताजी ने इस परिवार की मदद की थी।
इस महिला खिलाड़ी को जब पिछले दिनों सफलता हासिल हुई थी तब इन्हीं नेताजी ने उसे अखबारों और चैनलों में सुर्खियों में लाने में भी मदद की थी। उसके बाद नेताजी उसी महिला के साथ शादी कर ली है। हालांकि पार्टी के अंदर नेताजी के ऊपर बहुत से गंभीर चारित्रिक आरोप लगाये जा रहे हैं, जिनकी चर्चा खबरों में नहीं की जा सकती। चर्चा है कि नेताजी की पहले से एक बीवी है, चार बड़े बच्चे हैं, फिर भी इस उम्र में आकर शादी कर ली। ऐसे में वह समान नागरिक संहिता को कैसे लागू करवायेंगे?