-प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने दी नामों को हरी झंडी
हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली!
लंबे इंतज़ार के बाद दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला पदाधिकारियों की सूची अब किसी भी समय जारी हो सकती है! बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने जिलों के पदाधिकारियों की सूची को हरी झंडी दे दी है l
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अभी फ़िलहाल जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी! प्रकोष्ठों और मोर्चा पदाधिकारियों की सूची बाद में जारी की जाएगी!
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक जिला पदाधिकारियों की सूची मंगलवार रात को जारी कर दी जाएगी! जबकि मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची बुधवार या गुरुवार को जारी की जा सकती है! बता दें कि जिला, मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है!


