-आम की 400 दुर्लभ एवं अन्य किस्में फेस्टिवल में उपलब्ध
-दिल्ली हाट, जनकपुरी में 5 जुलाई 2026 तक दोपहर 12ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक लोग ले सकेंगे आनन्द
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली रू 03 जुलाई 2026।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 35 वें तीन दिवसीय श्वार्षिक आम महोत्सव 2026 का शुक्रवार को दिल्ली हाट, जनकपुरी में उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, आशीष सूद एवं मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आम केवल फलों का राजा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और बचपन की अनगिनत यादों से जुड़ा एक भावनात्मक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आयोजित आम महोत्सव नई पीढ़ी को उसी अनुभव और भारतीय विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देशभर की विभिन्न किस्मों के आमों को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करना और लोगों को उनका स्वाद चखने का अवसर उपलब्ध कराना भारतीय कृषि एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने दिल्लीवासियों, विशेषकर बच्चों एवं परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में आम महोत्सव में भाग लेकर इसका आनंद उठाने की अपील की।
महोत्सव में आम की 400 किस्में जिनमें हुस्नआरा, रटौल, रामकेला, केसर, मल्लिका, अम्रपाली, फजली, हाथीझूल सहित अनेक प्रसिद्ध किस्में शामिल हैं। कुछ आम अंगूर के आकार जितने छोटे हैं, जबकि कुछ पपीते जितने बड़े, जो भारत में पाई जाने वाली आम की असाधारण विविधता को दर्शाते हैं। आम बीटा-कैरोटीन का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर में विटामिन-ए में परिवर्तित होकर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।


