चौपाल मैराथन में दौड़ेंगे 18 हजार लोग

-महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए चौपाल की मैराथन 11 नवंबर को
-18 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे
Team A2Z/ नई दिल्ली
गांवों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाने वाली संस्था चौपाल की तरफ से आगामी 11 नवंबर 2018 को सोनीपत में मैराथन 2018 का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में दौड़ की छह श्रेणी होंगी। मैराथन में लगभग 18 हजार लोग हिस्सा लेंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मैराथन में देश के जाने-माने खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
चैनल का वीडिया लिंक यहां हैः-
चौपाल के चैयरमेन और दिल्ली के डा.राममनोहर लोहिया अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डा.राजेन्द्र सिंह टोंक ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संस्था की तरफ से गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। लोगों में जागरूकता के लिए हर साल मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस बार मैराथन का विषय है महिला सुरक्षा और सम्मान। उन्होंने बताया कि मैराथन का आयोजन 11 नवंबर को सुबह 7 बजे दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल से शुरु होगी।
डा.टोंक ने बताया कि मैराथन में 14 साल से ऊपर के पुरुषों के लिए 12 किलोमीटर की दौड़ होगी। विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 14 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ में अव्वल आने वाली को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 12 से 14 साल के लड़के-लड़कियों के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रथम प्रतियोगी को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने बताया कि 40 से 60 साल के महिला-पुरुषों के लिए मैराथन दौड़ पांच किलोमीटर की होगी। इस दौड के विजेता को 11 हजार का पुरस्कार मिलेगा। 60 साल ऊपर की महिला और पुरुषों के लिए दो किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। विजेता को 5100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
डा.टोंक ने बताया कि सभी प्रतियोगियों को दौड़ के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पूरी जानकारी www.chaupalindia.com पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन के लिए कई स्थानों पर प्रबंध किए गए हैं। पूरी सूची बेवसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चौपाल संस्था 14 साल से गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रयास कर रही है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में संस्था की तरफ 450 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैँ। इन शिविरों में दो से तीन हजार लोगों का परीक्षण करके दवा दी जाती है।