साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2020)

-जानें अपने सितारों की चाल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में धीरे-धीरे गति आएगी। रुके हुए पैसे भी धीरे-धीरे निकल आऐंग़े। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी, घर से अपना काम करें।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला असरकारक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका व्यापार थोड़ा बहुत चलता रहेगा। मन ख़राब रहेगा। नौकरी वालों को शांति से चलना पड़ेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में गति आएगी और धन। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन को जितना हो सके ख़ुश रखें। नौकरी वाले किसी बात को लेकर चिंतित ना हों।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है, कोशिश जारी रखें। काम में मन लगाएं। किसी के साथ खराब चले आ रहे संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार में सुधार आएगा। लव लाइफ़ के लिए अच्छा समय है।
उपायः नियमित गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए खुशियां देने वाला साबित होगा। धन की कमी नहीं होगी। आय के साधन बने रहेंगे। मन को शांत रखें और अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन हनुमान भावुक जी का जाप करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सोच को पॉजिटिव बनाए रखं। कोई अच्छी ख़बर मिलने के योग हैं। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय थोड़ा चिंतित करने वाला है। परेशान न हों। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक ठाक है।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुलाः इस साप्ताह आपके मन में प्रसन्नता बनी नहेगी। शरीर में थोड़ा आलस रहेगा। व्यापारिक कार्य में व्यस्त रहेंगें ग़ुस्सा ना करें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ वाले थोड़ा संभल कर चलें।
उपायः नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय के साधन में सुधार होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः गायत्री मंत्र जाप प्रतिदिऩ करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। छोटे और बड़ों स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मन में एक अजीब सा डर बना रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है ज़्यादा चिंतित ना करें। अपना कार्य मेहनत और ईमानदारी के साथ करें।
उपायः नियमित तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मंगलमय रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। मन में अशांति बनी रहेगी। लेकिन समय के साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। अपने आपको पॉज़िटिव बनाए रखें।
उपायः पक्षियों के लिए पानी रखें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन ख़राब रहेगा लेकिन मन को पॉज़िटिव बनाए रखें। हाथ में पैसा आएगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोज़ाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। हाथ में पैसा बना रहेगा। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। हिम्मत और मेहनत से पॉज़िटिव रहें और काम करते रहें।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और पक्षियों के लिए पानी रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8