वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकास कत्याल बने टीम मैनेजर

-तीन एक दिवसीय और पांच टी-20 मैचों के लिए तैयारी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 23 सितंबर।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचो और पांच टी-20 मैचों के प्रबंधन के लिए दिल्ली जिला किक्रेट एसोसिएशन (DDCA) के निदेशक विकास कत्याल को घरेलू श्रृंखला में टीम मैनेजर बनाया गया है।
इस मौके पर डीडीसीए की मैनेजिंग कमेटी सहित सदस्यों ने कहा कि यह डीडीसीए के लिए गौरव की बात है कि हमारे बीच में से एक निदेशक विकास कत्याल को यह जिम्मेदारी दी है।