विश्व चैंपियनशिप डेब्यू से पहले  ताइपे ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं उन्नति हुड्डा

-देविका सिहाग कों 23-21, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विजय कुमार /ताइपे-नई दिल्ली, 31 जुलाई।
भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शुक्रवार को ताइपे ओपन सुपर 300 के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में हमवतन देविका सिहाग को 23-21, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
18 वर्षीय उन्नति अब पूरे आत्मविश्वास के साथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 2026 बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतरेंगी, जहां वह पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
उन्नति के साथ एक अन्य भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने भी महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तन्वी ने रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कैटेथोंग को 21-15, 18-21, 21-14 से हराया।
सेमीफाइनल में उन्नति का सामना वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त गुयेन थुई लिन्ह से होगा, जबकि तन्वी शर्मा फाइनल में जगह बनाने के लिए मेजबान चीनी ताइपे की पांचवीं वरीयता प्राप्त हुआंग यू-हसुन से भिड़ेंगी।
पुरुष एकल में किरण जॉर्ज का अभियान समाप्त हो गया। उन्हें जापान के चौथी वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोटो ने 21-12, 21-10 से हराया।
क्वार्टरफाइनल परिणाम
महिला एकल:
उन्नति हुड्डा ने देविका सिहाग को 23-21, 21-16 से हराया।
तन्वी शर्मा ने सुपानिदा कैटेथोंग (थाईलैंड) को 21-15, 18-21, 21-14 से हराया।
पुरुष एकल:
युदाई ओकिमोटो (जापान) ने किरण जॉर्ज को 21-12, 21-10 से हराया।