अम्पायर एवं कोचेज के लिए दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

-11 एवं 12 सितम्बर कों किया गया आयोजन

एसएस ब्यूरो/ भोपाल : 12 सितंबर।
भोपाल के एमपी नगर जोन-1 स्थित होटल रॉयल स्टार सभागार में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल ओरिएंटेशन वर्कशॉप: अंपायर/कोचेस क्लिनिक एंड एग्जाम 2026’ का समापन 12 सितम्बर कों किया गया। इलेवन क्रिकेट फेडरेशन (इंडिया), इलेवन क्रिकेट एसोसिएशन (मध्य प्रदेश) एवं डिस्ट्रिक्ट भोपाल इलेवन क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 11 और 12 सितम्बर को आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के 16 से अधिक प्रमुख राज्यों के शीर्ष खेल पदाधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, कोचों और अंपायरों ने प्रत्यक्ष व ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।