ग्रहों के सेनापति का कर्क राशि में गोचर… इन राशि वालों की बदल देगा किस्मत, होगी कारोबार में तरक्की और चमकेगा कॅरियर

-मंगल देव का 3 अप्रैल से कर्क राशि में गोचर

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 3 अप्रैल।
ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ने 3 अप्रैल, 2025 से चंद्रमा की राशि कर्क राशि में गोचर कर लिया है। साहस, इच्छाशक्ति और लक्ष्य प्राप्ति के कारक माने जाने वाले मंगल का यह गोचर रात्रि 1.56 बजे हुआ हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों की किस्मत पलट जाएगी। इन्हें करियर कारोबरा में तरक्की प्राप्त होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का कर्क राशि में प्रवेश भावनात्मक संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान के साथ निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ाता है। इसके बाद 18 मई 2025 को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे।
आइये जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यवान राशियां
मेषः कर्क राशि में मौजूद मंगल मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता दे सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मनमुटाव हो सकता है। चतुर्थ मंगल थोड़ा परेशान कर सकता है। योजनाएं विफल हो सकती हैं। कर्ज देने वाले परेशान करेंगे। विवादित मामलों में भी पीछे हटना पड़ सकता है। न्यायालयीन मामलों में सावधानी रखनी होगी।
वृषः कर्क राशि में मंगल का गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इस समय धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। तृतीय मंगल इस राशि के लिए फिलहाल कोई दिक्कत नहीं बढ़ाएगा। योजनाओं मे सफल होंगे और लक्ष्य की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय के ऑफर मिल सकते हैं।
मिथुनः कर्क राशि में मंगल के गोचर के अनुसार मिथुन राशि वालों का समय पैसा कमाने और प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मंगल लेकर आ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की उम्मीद है, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। घर-परिवार में प्यार और समझ बढ़ाने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी भी बात पर गुस्से में आकर बहस करने से बचें। मिथुन राशि वालों को अपने सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा, खासकर स्ट्रेस और खान-पान पर ध्यान देना होगा। रोज 21 बार ॐ बुधाय नमः मंत्र का जाप करें। द्वितीय मंगल से परेशानियों का अंत होगा। बहुत दिनों से अटका कार्य संपन्न होगा। आय का आधार मजबूत होगा और पिछले समय में छोड़ा गया कोई कार्य पुनः प्राप्त हो सकता है।
कर्कः मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि में ही हो रहा है, इसके कारण कर्क राशि वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसी राशि में मंगल है। मंगल से कोई नुकसान नही होगा। सभी ओर से प्रसन्नता और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सम्मान प्राप्त होगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। नए कार्य स्थापित होंगे।
सिंहः द्वादश मंगल संभलकर रहने का समय है। शांति और धैर्य से समय को व्यक्त करें। विरोधी पक्ष हावी होने का प्रयास करेंगे। योजनाओं को शांति से लागू करें।
कन्याः मंगल का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों की दोस्ती, नेटवर्किंग और महत्वाकांक्षा पर असर डालेगा। इस दौरान आपको टीमवर्क और लोगों से जुड़ने का नया मौका मिल सकता है। इससे करियर में अच्छा मौका मिल सकता है। कन्या राशि वालों को सेहत के लिहाज से देखें तो आपको तनाव को नियंत्रित रखना होगा। निजी रिश्तों में रोमांच और गर्मजोशी बढ़ेगी, लेकिन अधिक अधिकार जताने से बचना होगा, वर्ना रिश्ते में अनबन हो सकती है। इस समय आपको अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, लेकिन मूड स्विंग्स और भावनात्मक उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। यह समय आपको मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी आगे बढ़ने का मौका देगा। एकादश मंगल लाभकारी रहेगा। नई जमीन, मकान, फ्लैट खरीदने का मन बनेगा। सफलता भी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में मदद मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी इजाफा होगा।
तुलाः मंगल का गोचर तुला राशि वालों के करियर में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। लीडरशिप रोल या प्रमोशन के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे तनाव और इमोशनल उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इसका असर तुला राशि वालों के फैसले लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। तुला राशि वालों के रिश्तों में भी संवेदनशीलता बढ़ेगी, जिससे गलतफहमियां हो सकती हैं। लेकिन अगर खुलकर बातचीत करेंगे तो संबंध गहरे हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह समय मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों से ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ा जा सकता है। मंगलवार को ज़रूरतमंदों को भोजन बांटें। मंगल दशम रहेगा। ये स्थिति विशेषकर जमीन से लाभ दिलाने वाली होगी। वाहन सुख मिलेगा। किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी।
वृश्चिकः मंगल नवम रहेगा। ये राशि के लिए सामान्य रहेगा। लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तेदारों में विवाद हो सकता है, जमीन के सौदे टालने का प्रयास करें, हानि हो सकती है।
धनुः मंगल के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों के लिए बदलाव, गहरे भावनात्मक अनुभव और साझे संसाधनों पर प्रभाव डालेगा। करियर के लिहाज से यह समय रिसर्च, इन्वेस्टमेंट और जॉइंट वेंचर्स के लिए अनुकूल हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने या सत्ता के संघर्ष से बचने में भलाई है। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर मानसिक तनाव और हार्मोनल असंतुलन पर ध्यान देना जरूरी होगा।
धनु राशि वालों को रिश्तों में गहराई महसूस होगी, लेकिन पजेसिवनेस से बचना होगा। मानसिक और आध्यात्मिक रूप से विकसित होने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से भी यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है, खासकर अगर आप शेयर संपत्तियों या इन्वेस्टमेंट से जुड़े हैं। हालांकि इमोशनल अस्थिरता, वित्तीय विवाद और अचानक बदलाव चुनौती बन सकते हैं। हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें। अष्टम मंगल होने से विवादों से बचने का प्रयास करें। हनुमान जी का पूजन करने से चोट आदि से बचाव हो सकता है। बाएं पैर में दर्द हो सकता है। अनावश्यक चिंताएं होंगी। मदद की प्राप्ति होगी।
मकरः मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ देने वाला साबित हो सकता है. मकर राशि के जातक इस दौरान छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन सकती है. यही नहीं नई नौकरी भी मिल सकती है. कारोबारी जातक इस दौरान यात्रा कर सकते हैं. जमीन के कारोबार में फायदा हो सकता है। मंगल की सप्तम पूर्ण दृष्टि से प्रभाव बढ़ेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी और अन्य विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
कुंभः षष्ठम मंगल होने से स्वास्थ्य में लाभ होगा। अटके कार्यों में गति आएगी। नवीन योजनाएं भी बनेंगी। विवादों का अंत होगा एवं प्रसन्नता देने वाले समाचार प्राप्त होंगे।
मीनः मीन राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन रचनात्मकता, प्रेम और निवेश को प्रभावित करेगा। इस समय मीन राशि वालों की भावनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, जिससे आपकी कला और रचनात्मकता में निखार आएगा। प्रोफेशनल स्तर पर यह समय इनोवेटिव आइडियाज के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न करें। सेहत के लिहाज से तनाव आपके डाइजेशन और मूड स्विंग्स पर असर डाल सकता है। रिश्तों में गहराई तो आएगी, लेकिन अधिक संवेदनशीलता के कारण गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं। यह समय आत्मविश्लेषण, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप धैर्य बनाए रखते हैं और खुद को संतुलित रखते हैं तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)