‘धन-राजयोग’ से चमकेगी साल 2023 में इन 4 राशि वालों की किस्मत… जानें, क्या आपकी राशि भी इनमें शामिल है?

-बुध और शुक्र के गोचर से बनने जा रहे कई राजयोग

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 29 दिसंबर, 2022।
ज्योतिष शास्त्र मे ग्रहों के गोचर से बने संयोग से कई तरह के राजयोग बनते हैं। किसी भी राशि के जातकों के लिए राजयोग का अर्थ जीवन में हर तरह की सुख, समृद्धि, धन-दौलत और ऐशोआराम से होता है। अंग्रेजी नव वर्ष शुरू हो रहा है। साल 2023 की शुरूआत ही कई अच्छे संयोगों से हो रही है। वर्ष की शुरुआत में ही ऐसे कई तरह के राजयोगों का संयोग बन रहा है। अंग्रेजी नव वर्ष में शनि एवं राहु-केतु कई राशियों के जातकों के लिए वरदान साबित होने जा रहे हैं। वहीं साल 2023 में बुध और शुक्र ग्रहों के गोचर से कई तरह के राजयोग बनने जा रहे हैं। जिसकी वजह से कई राशियों के जातकों के जीवन वर्ष भर धन-वर्षा होती रहेगी।
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सबसे पहले शुक्र ग्रह 15 फरवरी को देव गुरू बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में गोचर करते हुए राजयोग का निर्माण करेगा। िइसके पश्चात बुध ग्रह का गोचर होगा और इससे दूसरा धन राजयोग बनेगा। साल के शुरुआती महीनों में राजयोग बनने से इसका शुभ प्रभाव कई जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। हालांकि वर्ष 2023 की शुरूआत में बन रहे इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ 4 राशियों के जातकों को मिलेगा। धन राजयोग की वजह से इन राशि वाले जातकों के जीवन में धन लाभ और करियर में उन्नति के योग बनने जा रहे हैं।
आप भी जानिये, कौन हैं वह 4 राशियां
मिथुनः
साल 2023 में बनने वाले धन-राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मिथुन राशि के जातकों का होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बेहतरीन सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को पूरे वर्ष विभिन्न स्रोतों से अच्छा धनलाभ मिलने के योग हैं। साल 2023 में शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों की कुंडली में कर्म स्थान पर होगा, जिससे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही गुरु के साथ युति से आपकी राशि में हंस राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को बेहद शुभ और समृद्धि प्रदान करने वाला संयोग माना जाता है। पूरे साल आपको लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके शत्रुओं का नाश होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा बुध के गोचर से आपकी राशि में भद्र-राजयोग बनेगा। इस योग की वजह से जातकों के व्यापार में चौगुना लाभ देकर जाएगा।
धनुः धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 की शुरुआत में बनने जा रहा राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी वजह से अच्छा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस साल आपके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। साल 2023 में धनु राशि के जातकों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इसकी वजह से सभी कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। सोच-समझ कर निवेश करने से अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलताएं प्राप्त होंगी।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2023 के शुरुआती महीनों में बनने जा रहा राजयोग आपका भाग्योदय करने में सहायक सिद्ध होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। एक ओर नौकरी के नये अवसर प्राप्त होने की प्रबल संभावना है, वहीं प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों के लिए साल बेहद अच्छा रहेगा। आपको अपने सभी काम बनते नजर आयेंगे।
मकरः मकर राशि के जातकों के लिए भी अंग्रेजी वर्ष की शुरूआत में बनने जा रहा राजयोग वरदान साबित होगा। आपको अचानक से धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी। व्यापार में लगे हुए जातकों को वर्ष 2023 में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। जमीन और मकान में पैसे का निवेश करने के लिहाज से समय बहुत ही शुभ है। परिवार के सदस्यों का पूरा मिलेगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)