भारतीय पुरूष कबड्डी टीम ने जापान पर 49-24 की जीत से की शानदार शुरूआत

-पुरुष टीम ने पहले हाफ में तेज खेल दिखाते हुए 31-9 की बढ़त बना ली और दूसरे हाफ में जापान की जोशीली वापसी को भी संभाल लिया

विजय कुमार/ नई दिल्ली-आइची, जापान, 21 सितंबर।
भारत ने एशियन गेम्स में आइचीनागोया में अपने पुरुष कबड्डी खिताब की रक्षा की शुरुआत मेजबान जापान पर 49-24 की दमदार जीत के साथ की। टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ग्रुप-ए के पहले मैच के रूप में खेला गया। कप्तान सुनील कुमार के नेतृत्व में भारत ने शुरुआती सीटी से ही अपना दबदबा दिखाया। आशु मलिक की तीन अंकों की सुपर रेड ने शुरुआत में ही मैच का टोन सेट कर दिया। इसके बाद पीकेएल स्टार रेडर्स अर्जुन देशवाल, देवांक दलाल और आयन लोचब ने लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे भारतीय टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।
भारतीय खिलाड़ियों ने पहले हाफ में जापानी रेडिंग यूनिट को पूरी तरह नियंत्रित रखा। उन्होंने तीन ऑलआउट करते हुए छह अंक हासिल किए और इसके अलावा अपने दम पर 24 आउट पॉइंट्स भी जोड़े। जापान भारत की डिफेंसिव कॉम्बिनेशन्स के सामने लगातार लय बनाने में नाकाम रहा। उन्होंने सिर्फ पाँच टच पॉइंट्स हासिल किए और स्कोरबोर्ड पर बने रहने के लिए चार बोनस पॉइंट्स पर निर्भर रहे। ब्रेक तक भारत ने 31-9 की बढ़त बना ली थी, जो 22 अंकों की अजेय बढ़त थी।
जापान ने ब्रेक के बाद खुद को फिर से संगठित किया और और भी तेज रणनीतिक अनुशासन के साथ खेला। बोनस लाइन पर सोचसमझकर शिकार और तेज हैंड टच के दम पर उन्होंने भारत को दूसरे हाफ में कड़ी चुनौती दी। इस दौरान स्कोर 18-15 रहा और भारत को ब्रेक के बाद सिर्फ 12 अंकों तक सीमित कर दिया।
लेकिन भारतीय डिफेंस ने मुकाबले को हाथ से निकलने नहीं दिया। उन्होंने चैथा ऑलआउट किया और कम खिलाड़ियों के बावजूद सही समय पर सुपर टैकल दिखाते हुए वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। भारत का आक्रमण पहले ही ज्यादातर नुकसान कर चुका था उनके 49 में से 36 अंक सीधे आउट से आए, जबकि जापान के कुल अंकों का एकतिहाई से ज्यादा बोनस लाइन से हासिल हुआ।