-अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं के संतुलन के साथ सभी आठ फ्रेंचाइजी ने दिया अपनी टीमों को अंतिम रूप
विजय कुमार/ नई दिल्ली, 1 जुलाई।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी 20 सीजन-3 की पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नीलामी के दौरान सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने विभिन्न चरणों में अपने-अपने स्क्वॉड पूरे किए। नीलामी की शुरुआत मार्की राउंड से हुई, जिसमें आठ खिलाड़ियों की बोली लगी।
मार्की राउंड में तेजस्वी दहिया सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने अपने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 40 लाख रुपये में अपने साथ बरकरार रखा। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने भी आरटीएम का उपयोग करते हुए हिम्मत सिंह को 38 लाख रुपये में हासिल किया, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने सार्थक रंजन के लिए लगी 17 लाख रुपये की बोली को मैच किया।
अनुज रावत 27 लाख रुपये में पुरानी दिल्ली 6 के साथ जुड़े, जबकि कुलदीप यादव, सुयश शर्मा, नवदीप सैनी और सिमरजीत सिंह को क्रमशः सेंट्रल दिल्ली किंग्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, आउटर दिल्ली वॉरियर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा।
मार्की राउंड में अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों को संशोधित 5 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ कैटेगरी-ए पूल में शामिल किया गया। नीलामी समाप्त होने तक सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए गए मार्की खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द 23 से 26 खिलाड़ियों के मजबूत स्क्वॉड तैयार कर लिए।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम कुलदीप यादव, यश धुल और वंश बेदी पर केंद्रित होगी, जबकि ईस्ट दिल्ली राइडर्स सिमरजीत सिंह, मयंक यादव और मयंक रावत पर भरोसा करेगी। न्यू दिल्ली टाइगर्स की कमान हिम्मत सिंह और प्रिंस यादव संभालेंगे, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की उम्मीदें हर्षित राणा और सार्थक रंजन पर टिकी होंगी।
आउटर दिल्ली वॉरियर्स नवदीप सैनी और प्रियंश आर्य पर, पुरानी दिल्ली 6 अनुज रावत, दिग्वेश राठी और ललित यादव पर, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज आयुष बदोनी और तेजस्वी दहिया पर तथा वेस्ट दिल्ली लायंस नितीश राणा, सुयश शर्मा और कुलवंत खेजरोलिया पर अपना अभियान आधारित रखेगी। अब जबकि सभी टीमों के स्क्वॉड तय हो चुके हैं, सभी आठ फ्रेंचाइजियां अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के संतुलन के साथ आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी।
मार्की राउंडः
तेजस्वी दहिया (40 लाख रुपये) साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
हिम्मत सिंह (38 लाख रुपये) न्यू दिल्ली टाइगर्स
अनुज रावत (27 लाख रुपये) पुरानी दिल्ली 6
सार्थक रंजन (17 लाख रुपये) नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
कुलदीप यादव (10 लाख रुपये) सेंट्रल दिल्ली किंग्स
सुयश शर्मा (10 लाख रुपये) वेस्ट दिल्ली लायंस
नवदीप सैनी (10 लाख रुपये) आउटर दिल्ली वॉरियर्स
सिमरजीत सिंह (10 लाख रुपये) ईस्ट दिल्ली राइडर्स
टीमों के स्क्वॉडः
सेंट्रल दिल्ली किंग्सः कुलदीप यादव, यश धुल, वंश बेदी, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, जोंटी सिद्धू, आयुष कुमार, वेदांत सहवाग, यतीश सिंह, युगल सैनी, आदित्य भंडारी, सिद्धार्थ जून, केशव डबास, आत्रेय त्रिपाठी, अरुण पुंडीर, आर्यवीर कोहली, गावनिश खुराना, जसवीर सहरावत, तेजस बरोका, ओजसदीप सिंह, समर्थ सिंह, राहुल, अभिषेक कुमार यादव, प्रतमेश सिंह, जय शर्मा।
ईस्ट दिल्ली राइडर्सः सिमरजीत सिंह, मयंक यादव, मयंक रावत, अर्पित राणा, ध्रुव कौशिक, रौनक वाघेला, हार्दिक शर्मा, सुजल राजीव सिंह, तनमय चैधरी, आराध्य चावला, रोहन परचंदा, वंश जेटली, यशवर्धन ओबेरॉय, दीपक पुनिया, आशीष मीणा, काव्या गुप्ता, रोहित यादव, वैभव बैसला, उदय चावला, सनी रावल, सूर्यांश रैना, अंकित कुमार, वंश मेहरा, सूर्यकांत चैहान, हर्ष भारद्वाज।
न्यू दिल्ली टाइगर्सः हिम्मत सिंह, प्रिंस यादव, हृतिक शोकीन, राहुल चैधरी, लक्ष्य थरेजा, वैभव रावल, अतुल्य पांडे, ध्रुव बिंद्रा, लक्ष्मण, प्रद्युमन सनन, आर्यन शर्मा, केशव आर. सिंह, मनीष सहरावत, परीक्षित सिंह भाटी, पार्थ कुमार बाली, शिवम गुप्ता, वरुण वंजानी, तनुज पवार, ऋषभ शर्मा, रेवांत राक्यान, सौरभ गुप्ता, यशजीत, आयुष तंवर, आदित्य पवारिया, देव चैधरी।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्सः हर्षित राणा, सार्थक रंजन, प्रणव राजवंशी, वैभव कंदपाल, आयुष सिंह, अखिल चैधरी, अर्नव बुग्गा, किरीट कौशिक, सौरभ देसवाल, यश भाटिया, परनीत तिवारी, प्रिक्षित सहरावत, अर्जुन रपरिया, कौशल सुमन, विकास दीक्षित, यश डबास, मयंक डागर, भरत सिंधवानी, अजय यादव, अनंत जैन, गौरव सभरवाल, निखिल कुमार।
आउटर दिल्ली वॉरियर्सः नवदीप सैनी, प्रियंश आर्य, आर्यन राणा, हर्ष त्यागी, शिवम शर्मा, सिद्धांत शर्मा, अनंत एस. सरीन, धन्या नकरा, मोहित पंवार, सक्षम गहलोत, शौर्य मलिक, अमन चैधरी, रुशल सैनी, यजस शर्मा, ध्रुव सिंह, ऋषभ ड्रॉल, आदित्य शर्मा, अक्षय सैनी, मोनू शुक्ला, प्रथम सलूजा, सम्मर कोहर, गर्वित ग्रोवर, शिवम भान, दीपांशु फोरे, आदित्य यादव।
पुरानी दिल्ली 6ः अनुज रावत, दिग्वेश राठी, ललित यादव, रोहन राणा, समर्थ सेठ, देव लाकड़ा, कुश नागपाल, मोहक कुमार, रजनीश दादर, उधव मोहन, प्रिंस मिश्रा, युग गुप्ता, आदित्य मल्होत्रा, अजय अहलावत, गौरव सरोहा, कबीर सचदेवा, पंकज जसवाल, यश कुमार, आर्यन गौर, आदित्य वर्मा, अश्विनी चिल्लर, लक्ष्य वर्मा, हर्षवर्धन फोगाट, वनम अग्रवाल, अर्जुन रेक्सवाल।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्जः आयुष बदोनी, तेजस्वी दहिया, सनत सांगवान, सुमित कुमार, सुमित माथुर, प्रांशु विजयरन, अमन भारती, दिवांश रावत, करण गर्ग, प्रणव पंत, अनमोल शर्मा, विवेक कुमार तिवारी, अद्वितीय सिन्हा, अंकुर कौशिक, अंशुमन हुड्डा, दीपांशु गुलिया, एकांश दोबल, सागर तंवर, विजन पांचाल, यमित सहरावत, अंकित डबास, तुषार दुग्गल, कार्तिक यादव, ऋषभ शर्मा, राघव अग्रवाल।
वेस्ट दिल्ली लायंसः नितीश राणा, सुयश शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, आयुष दोसेजा, मनन भारद्वाज, मयंक गुसाईं, आर्यवीर सहवाग, अंकित राजेश कुमार, ध्रुव कुमार चुंबक, कृष यादव, रवनीत तंवर, रुद्र देव यादव, आरव गर्ग, शुभम दुबे, अजय राणा, अनिरुद्ध चैधरी, हितेन दलाल, जितेश सिंह, तिशांत डाबला, विकास राणा, भानु यादव, सोमबीर श्योकंद, यश बंसल, अविनाश सिंह मानहास, खुशहाल यादव।


