-वृंदावन में किया गया भव्य आयोजन
एसएस ब्यूरो/ वृंदावनः 30 अप्रैल।
श्री श्याम कृपा मंड़ल खारी बावली, दिल्ली ने बुधवार 30 अप्रैल को अपना 13वां अक्षय तृतीय महोत्सव संकीर्तन उत्सव वृंदावन में मनाया। उत्सव में दिल्ली के साथ ही उतर प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब आदि के हजारों रसिक एवं श्याम प्रेमी शामिल हुए।
ठाकुर श्री बिहारी जी के भव्य अलौकिक दरबार के समक्ष बैठ कर बृज रसिका पूनम दीदी एवं महाराज चित्र विचित्र बिहारी दास ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंडल के संरक्षक प्रवीण शंकर कपूर ने बताया की हमारे मंडल ने गौलोकवासी परम पूज्य रसिका पागल बाबा की प्रेरणा से 2012 में अक्षय तृतीय संकीर्तन महोत्सव प्रारम्भ किया था जो अब एक परम्परागत संकीर्तन महोत्सव बन गया है। इस महोत्सव का वृंदावन आने वाले रसिक वर्ष भर इंतजार करते हैं।
मंडल की ओर से पदाधिकारियों बालकिशन अग्रवाल, योगेश गर्ग, विनोद सिंहल, पंकज गोयल, वरूण खेमका, नीरज गर्ग, पंकज मित्तल आदि ने भक्ति रस बहा रहे भजन प्रवाहक संतों का स्वागत किया। 30 अप्रैल को महाराज बिहारी दास जी का जन्मदिन है और संकीर्तन में रसिकों ने उन्हे खूब बधाई दी।