-122 दिन तक रहेगी शनि देव की कृपा, शनि के गोचर से खत्म होंगी परेशानियां
पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 25 सितंबर।
पांच राशियों के जातकों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा शुरू होने वाली है। 9 अक्टूबर को रात में 7 बजकर 28 मिनट पर शनि अपने ही उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे। इस समय शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर रहे हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से एक-दो नहीं बल्कि 5 राशियों को लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव का सकारात्मक प्रभाव वृष, मिथुन, कन्या, मकर और तुला राशि के जातकों पर पड़ेगा।
9 अक्टूबर 2026 को नक्षत्र बदलने से इन पांच राशियों के जातकों को मिलेगी दौलत, चमकते नजर आयेंगे किस्मत के सितारेः-
वृषभः शनि के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों से जुड़ी स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होती नजर आएगी। कुल मिलाकर शनि स्थिति पूरी तरह से बदलते दिखेंगे।
मिथुनः शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मकता आयेगी। जातकों के लिए 9 अक्टूबर के बाद का समय काफी अच्छा होगा। धन के मामले में लाभ होगा। नौकरी और व्यापार के मामले में स्थिति सही दिशा में आगे बढ़ती हुई नजर आएंगी।
कन्याः शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियो को फायदा मिलना शुरू होगा। मन को सकारात्मक बनाये रखें। प्रयास करें कि मन में कोई नकारात्मक बातें नहीं आयें।
मकरः शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। क्योंकि शनि देव मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि जैसे ही अपने नक्षत्र में आएंगे तो मकर राशि वालों को संपत्ति से संबंधित चीजों में बढ़ोतरी दिखेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुलाः शनि का नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि वालों के लिए बेहतरीन साबित होगा। अटके हुए काम बनने लगेंगे और आय एवं व्यय के बीच सही बैलेंस बनता नजर आयेगा। व्यर्थ के खर्चों से बचना लाभदायक होगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)


