एसएडीः पंजाब में बीजेपी का सूपड़ासाफ… हरियाणा में इनेलो का साथ

-हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल ने मिलाया इंडियन नेशनल लोकदल से हाथ
-पंजाब में भाजपा को हरवाने के बाद हरियाणा में विरोधी पार्टी के साथ एसएडी

टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ासाफ कराने के बाद अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ हाथ मिला लिया है। शिरोमणि अकाली दल ने घोषणा की है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठजोड़ करके लड़ा जाएगा। बता दें कि केंद्र में अकाली दल सत्तारूढ़ एनडीए का सहयोगी दल है। पंजाब विधानसभा चुनाव भी उसने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने अपनी अलग राहें बना ली हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों दलों के नेताओं के बीच तनातनी चल रही है। पिछले दिनों कलांवली से शिरोमणि अकाली दल के एक मात्र विधायक बलकौर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। तभी से शिरोमणि दल के स्थानीय नेताओं में भाजपा के प्रति नाराजगी है। हालांकि 2014 का विधानसभा चुनाव भी अकाली दल ने इनेलो के साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन बाद में 2017 में सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर दोनों दलों के संबंधों में खटास आ गई थी।