मौनी अमावस्या पर इन 6 राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

-मिलेगी खुशखबरी, अचानक हो सकती है धन की प्राप्ति!

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 27 जनवरी।
प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है और मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस बार की मौनी अमावस्या 6 राशि के लोगों के लिए शुभ मौके लेकर आयी है। बहुंत से जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे और कोई खुशखबरी मिल सकती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस बार मौनी अमावस्या मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ फलदाया होगी। मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का अमृत स्नान भी होगा। इस दिन लोग नदियों में स्नान करने के बाद दान करते हैं। स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के अवसर पर मौन व्रत रखने का भी विधान है। हर साल माघ कृष्ण अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस बार की मौनी अमावस्या 6 राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगी।
आप भी जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेषः
मौनी अमावस्या का दिन मेष राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा। इस दिन आप अपने किसी एक सपने को पूरा कर सकते हैं। आपको लक्ष्य हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। इस दिन आप कोई नया बिजनेस प्लान लागू कर सकते हैं। वाद विवाद में सफलता प्राप्त होगी। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। मानसिक शांति के लिए योग और अध्यात्म की मदद लेंगे। यह दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
वृषभः मौनी अमावस्या का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए नई संभावनाओं से भरा साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने काम को पूरा करेंगे, बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और धन मामले में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। मन को सकारात्मक रखकर काम करेंगे तो कई चुनौतियों का हल हो जाएगा।
मिथुनः मौनी अमावस्या का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खास होगा। नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। यह समय आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। इस दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। इस दिन आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
कर्कः कर्क राशि के जातकों को मौनी अमावस्या पर करियर में कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है। यह नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका हो सकता है, आपको मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। हालांकि आप नए काम के बारे में अच्छी तरह से सोच लें, फिर निर्णय लें। इस दौरान मांगलिक कार्यों में आपका मन लगेगा. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें।
धनुः मौनी अमावस्या के अवसर पर धनु राशि के जातक कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। यह आपके लिए शुभ फलदायी होगा। इस दिन आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए नए अवसर पाने में मददगार होंगे। इस दिन आप निवेश कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग काम का विस्तार करने के लिए नई योजना बना सकते हैं।
मीनः मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के जातकों के यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दिन आपको कोई पार्टनरशिप या डील मिल सकती है, जिससे आपकी उन्नति होगी। इस दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। आप दूसरों की बातों को भी सुनें, इससे नए विचार मिलेंगे।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)