मोदी सरकार के बजट में अगले 25 साल का विजन और पांच साल का प्लान!

-बजट 2026 में सरकार ने विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए 2047 तक टैक्स छूट देने का बड़ा एलान कियाः बांसुरी स्वराज
-’ऑरेंज इकोनॉमी’ को बजट में एक प्रमुख स्थान देकर युवाओं को सबसे ज्यादा इसका लाभ दिया गयाः बांसुरी स्वराज

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 4 फरवरी।
नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह बजट दुरगामी, दुरदर्शी और विकसित भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला बजट है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी और प्रदेश कार्यालय मंत्री बृजेश राय भी उपस्थित थे।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि निर्मला सीमारण जी द्वारा लगातार 9वीं बार बजट पेश करना इस बात को दर्शाता है कि भारतीय बजट एक सुरक्षित हाथों में हैं। इस बजट में हर वर्ग के लिए बहुत कुछ है। एक साल के इस बजट में अगले 25 साल का विजन और पांच साल का प्लान है क्योंकि युवा शक्ति को इस बजट का केन्द्र बिंदु बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में आई.टी. सेक्टर के लिए बहुत कुछ है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम के मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 40,000 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। बजट 2026 में सरकार ने विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए बड़ा एलान किया है। विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत में डेटा सेंटर लगाने पर 2047 तक टैक्स छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारत विस्तार एक ऐसा एआई प्लेटफॉर्म है जहां हमारे देश के किसान भी फसलों से संबंधित जानकारी भी समयानुसार ले सकते हैं। ’ऑरेंज इकोनॉमी’ एक प्रकार नया उभरता हुआ सेक्टर हैं जो युवाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है और इसी को ध्यान में रखते हुए अटल टिंकरिंग लैब्स की तर्ज पर यह सुनिश्चित किया गया है कि भारत के 15000 स्कूलो में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी। ’ऑरेंज इकोनॉमी’ में मुख्य रुप से में फिल्में, संगीत, गेमिंग, फैशन, डिजाइन, एनिमेशन, डिजिटल सामग्री, विज्ञापन, प्रकाशन और यहां तक कि सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।
इस बजट में 23 फीसदी यानि 2.2 लाख करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर और जॉब क्रिएचर पर मुख्य रुप से फोकस किया गया है। युवा शक्ति को जॉब सिकर की बजाय जॉब क्रिएटर बनने की भूमिका निभाने का प्रावधान भी किए गए हैं। जब हम युवाओं की बात करते हैं तो उसमें देश की बच्चियां भी शामिल है और इस बजट में यह प्रावधान किया गया है कि भारत के हर एक जिले में बच्चियों के लिए एक हॉस्टल भी बनाया जाए। भारत की बेटियां साइंस के सेक्टर सहित अन्य सभी वर्गों में अपना योगदान दे रही हैं इसलिए उनकी सुरक्षित रहने की व्यवस्था पर भी सरकार पूरी तरह से ध्यान दिया है।
नई दिल्ली से सांसद ने कहा कि पिछले आठ महीनों से भारत लगातार अभूतपूर्व ट्रेड डील साइन कर रहा है एक से बढ़कर एक। यह सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से संभव हो पा रहा है। चाहे वह भारत-न्यूजीलैंड डील हो, भारत-यूके डील हो, चाहे भारत-ओमान डील हो या फिर हाल ही में भारत का यूरोपीयन यूनियन के साथ डील को तो मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है क्योंकि यह विश्व के एक चौथाई जीडीपी को कवर करने वाली डील है।
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कल जो ट्रेड डील अमेरिका के साथ साइन की गई है उसने सुनिश्चित कर दिया है कि भारत आर्थिक इतिहास में एक स्वर्णीम काल का आगाज कर रहा है। टैरिफ जो भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक लगते थे वह पूरा घटकर मात्र 18 प्रतिशत पर हो गये हैं और जितने हमारे प्रतिद्वंदी देश हैं उनके मुकाबले भारत की वस्तुओं पर कम टेरिफ लगाया गया है।