जिम्बाब्वे से भिड़ेगी ‘मंधाना ब्रिगेड’, टी20-वनडे टीम का ऐलान

-रायपुर में टी20 का तड़का, वडोदरा में वनडे की टक्कर; दोनों फॉर्मेट में स्मृति मंधाना कप्तान

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 07 अक्टूबर।
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी महिला सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज के लिए टीमें घोषित कर दी हैं। दोनों फॉर्मेट में स्मृति मंधाना कप्तानी की कमान संभालेंगी, जबकि वनडे में दीप्ति शर्मा उपकप्तान होंगी।
टी20 टीम में स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता और मिन्नू मणि शामिल हैं।
वनडे टीम में स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे और रेणुका ठाकुर को जगह मिली है।
छह मैच, दो शहर और रोमांच का पूरा शेड्यूल
टी20 सीरीज—रायपुर
16 अक्टूबर: पहला टी20, रायपुर — शाम 7 बजे
18 अक्टूबर: दूसरा टी20, रायपुर — शाम 7 बजे
20 अक्टूबर: तीसरा टी20, रायपुर — शाम 7 बजे
वनडे सीरीज—वडोदरा
23 अक्टूबर: पहला वनडे, वडोदरा — दोपहर 2 बजे
25 अक्टूबर: दूसरा वनडे, वडोदरा — दोपहर 2 बजे
28 अक्टूबर: तीसरा वनडे, वडोदरा — दोपहर 2 बजे
छह मुकाबलों वाली इस सीरीज में टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती होगी। रायपुर में टी20 मुकाबलों से सीरीज का आगाज होगा, जबकि वडोदरा में वनडे के साथ अभियान का समापन होगा। अब निगाहें मंधाना की कप्तानी और भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं।