साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को… जानें ‘कौनसी राशि होगी प्रभावित!

-सूतक नहीं होगा मान्य
-वृश्चिक राशि पर पड़ेगा प्रभाव

हेमा शर्मा/ नई दिल्ली,

साल 2021 के अंत में 19 नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगा था, अब उसके ठीक 15 दिन बाद यानी 4 दिसंबर 2021 को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण भी आंशिक होगा इसका सूतक मान्य नहीं होगा। 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है। जिसका सूतक काल अमान्य रहेगा, क्योंकि ये आंशिक रहेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्लीः बीजेपी विधायक एवं पार्षद के खिलाफ एफआईआर

आचार्य रामगोपाल शुक्ल बताते हैं कि मान्यता के अनुसार ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, ना ही पूजा पाठ किया जाता है, चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण हो। बता दें कि ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटना में गिना जाता है। सूर्य ग्रहण लगने का समय आचार्य रामगोपाल शुक्ल ने बताया कि 4 दिसंबर दिन शनिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। शुक्ल जी ने कहा कि 15 दिन के इतने कम समय के अंतराल में 2 ग्रहण पड़ना कोई शुभ घटना नहीं है। ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली बीजेपी की चुनावी रणनीति को लेकर बैठक शुरू

कहाँ दिखेगा ग्रहण

साल का आख़िरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ़्रीका, दक्षिण अमेरिका, और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वेसे आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। आचार्य ने बताया कि ये ग्रहण उपछाया होगा, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक नियमों का पालन किया जाता है।

कौन सी राशि पर पड़ेगा प्रभाव

पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को है। इसलिए इसका प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर सबसे अधिक रहेगा।