-धर्मेन्द्र मल्होत्रा बनें कुराश फेडरेशन के अध्यक्ष
-साउथ एशियन व एशियन चैंपियन के लिए चयन टृयल मार्च में
विजय कुमार/ नई दिल्ली, 20 फरवरी, 2023।
भारतीय कुराश (Kurash) फेडरेशन इंडिया (Federation India) महिलाओं को बराबरी का दर्जा देते हुए, अधिक से अधिक टूर्नामेंटों का आयोजन करेगा। इसका फैसला भारतीय कुराश फेडरेशन की जरनल बॉडी मीटिंग जीबीएम में लिया गया। कुराश फेडरेशन के सचिव लाल सिंह ने बताया जीबीएम से पूर्व फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें खाली पडे अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर क्रमश; धर्मेन्द्र मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष अंकुर नागर को चुना गया। बैठक में 25 राज्यों के अध्यक्ष और महासचिवों ने भाग लिया।
लाल सिंह ने बताया कि बैठक में बंगलादेश ढाका में मार्च में होने वाले पहले साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए पुरूष व महिला वर्गो में भारतीय कुराश टीम का चयन किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल में होने वाली सीनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन टृयल आयोजित किए जायेंगे। जबकि राष्टृय सीनियर कुराश चैंपियनशिप मार्च माह के अंतिम सप्ताह में जम्मू कश्मीर द्वारा आयोजित की जायेगी। इस दौरान एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली पिंकी बलारा को भी सम्मानित किया गया।
लाल सिंह ने बताया कुराश खेल में हिलाओं की हिस्सेदारी अधिक से अधिक हो सके, इसके लिए अधिक से अधिक युवा खिलाडियों तक पहुंचने के लिए चर्चा की गई। जिसके तहत स्कूली स्तर पर सबसे अधिक बढावा देने की बात कही। इस अवसर पर कुराश फेडरेशन के तकनीकी निदेशक चंदरपाल ने बताया कि महिलाओं को रैफरी के रूप में आगे लाने के लिए कोशिश की जायेगी।