जानें 13 से 19 जनवरी के बीच आपके सितारों की चाल

-13 जनवरी 2020 से 19 जनवरी 2020 के बीच आपका राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फल दायक रहेगा। ज़्यादा उत्सुकता में कोई काम ना करें अपना कारोबार सही तरीक़े से समेटें, हो सकता है आने वाला सप्ताह मानसिक तनाव ले कर आए। परिवार के साथ समय बिताइए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ़ के लिए ये समय ठीक है। नयी इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। इस समय मन में शांति बनाए रखें।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मन ख़राब रह सकता है और स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। करियर संबंधी बातें मन में चलती रहेंगी। हालांकि जो आप सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। यात्रा का योग है। व्यापार सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। इन्वेस्टमेंट का सही योग है आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। उधार किसी को ना दें। दोस्ती यारी में ज़्यादा रहेंगे जिस कारण घर का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक है। नौकरी वालों के लिये समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐगी।
उपायः गऊ माता को गुड खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ रोज़ाना एक बार ज़रूर करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यापार को अच्छे और सावधानी से चलाएं। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रखें। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक नहीं है जितना हो सके अपने पार्ट्नर की बात को सुनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः अपने इष्ट भगवान की पूजा करें और चींटियों को आटा डालें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी भी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर मन ख़राब रहेगा। अपने काम में सावधानी से चलें। बिना मतलब किसी से बेर ना बांधे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं।
उपायः गऊ को रोटी खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नई इनवेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। परिवार में मन मुटाव के चलते घर में अशांति का माहौल रह सकता है। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा का योग है। दोस्ती और पार्ट्नरशिप में सावधानी रखें। किसी से भी धोखा मिल सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी वाले सावधानी से चलें स्वास्थ्य के कारण रुकावट आ सकती है।
उपायः गऊ को चारा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार सही रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नए वाहन लेने के योग हैं। मन विचलित रहेगा। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। यात्रा का योग बन रहा है। उधार जल्दी से किसी को ना दें। नौकरी वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इस समय जल्दी से किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। लाइफ़ पार्ट्नर से किसी भी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जितना हो सके संभाल के चलें और शांत रहें।
उपायः पक्षियों को दाना डालें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी वाले थोड़ा सा संभाल कर चलें उनको, नौकरी मिल जाएगी। कारोबार अच्छा रहेगा। एक दम से मोटा ख़र्चा आने के योग हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नए वाहन का योग बन रहा है। किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी चल रही है, वो अपने आप दूर हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है थोड़ा संभाल कर चलें वरना कोई बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें और रोज़ घर से कुछ मीठा खा कर निकलें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक परेशानी रहेगी क्योंकि कारोबार में परेशानी के चलते हर समय आप कुछ ना कुछ सोचते रहेंगे। इस चक्कर में घर में भी थोड़ा अशांति का माहौल रह सकता है। लेकिन जल्दी ही आपकी सारी परेशानियां कम हो जाएंगी। यात्रा का योग है। ग़ुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। ग़रीबों को काली वस्तुओं का दान करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए नयी ऊर्जा लेकर आएगा। आपको काम करने में मज़ा आएगा। लेकिन आपको अपने कारोबार में संभल कर चलना होगा। क्योंकि इस समय आपके दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश में हैं। इस समय आपको बड़ी समझदारी से चलना होगा। छोटी मोटी परेशानी से आप घिरे रहेंगे। बहुत जल्दी आपकी सारी परेशानियां खत्म होने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है। जितना संभाल कर चलेंगे उतना अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और अपने इष्ट भगवान की पूजा करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा, खर्चे पर नियंत्रण रखें। परेशानी ज़्यादा रह सकती है। कारोबार सही चलेगा और आपको इस समय अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी वालों को इस समय ज़्यादा मेहनत करनी होगी और वो जितनी मेहनत करेंगे उनको उतना फल मिल जाएगा। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। परिवार के साथ यात्रा का योग भी बन रहा है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें और भोले नाथ की पूजा करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खत्म हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने के भी योग हैं। रुका हुए पैसा वापिस आने के पूरे योग हैं। रुके हुए काम बनते नजर आएंगे। यात्रा का योग है। मन में जो भी परेशानी चल रही है उसे भुला दें। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और मंदिर में चीनी का दान दें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो ठीक हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई नया कारोबार भी चालू कर सकते हैं। पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नयी इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। समाज में मान समान और बढ़ेगा। रुके हुए काम भी बनेंगे। नौकरी वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो परेशनियां चल रही हैं वह बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएंग़ी।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं और मंदिर में चीनी का दान करें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8