जानें 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक क्या कहते हैं आपके सितारे

30-12-2019 से 05-01-2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेषः यह सप्ताह समय आपके विपरीत है। मानसिक कष्ट रहेगा और आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने मित्रों और परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जितना हो सके ग़ुस्सा कम करें। इस समय व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वाले थोड़ा संभल कर चलें। गुस्से पर काबू रखें।
उपायः गऊ माता को गुड खिलाएं। रोज़ गायत्री मंत्र की एक माला का जपा करके घर से निकलें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मन ख़राब रहेगा और स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा गंभीर चोट लग सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा नहीं है, अचानक मुसीबतें बढ़ सकती हैं, जितना हो सके शांति से चलें। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को थोड़ा शांति से चलने की जरूरत है, ज़्यादा ग़ुस्सा ना करें।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य में गड़बड़ होगी। लव लाइफ़ के लिए यह समय कष्ट बढ़ा सकता है। लव लाइफ़ में लड़का और लड़की में ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है। छोटी सी बात को लेकर परिवार में भी ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है। साझेदारी वाले काम में भी ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है। जितना हो सके शांति से चलें। बिना साझेदारी वाले व्यापार सह रहेगा। ख़र्चा होगा। ग़ुस्सा नहीं करें।
उपायः सीधे हाथ में मोली बांध ले और घर से गुड खा कर निकले।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपके शत्रु कम होंगे। दुश्मन पर आप हावी हो सकते हैं। क़ानूनी विवादों का निपटारा होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। ख़र्चा ज़्यादा होगा लेकिन आमदनी भी होती रहेगी। नौकरी वालों की सैलरी बढ़ सकती है। अचानक से कोई ख़ुशी का संकेत मिल सकता है।
उपायः रोज़ सवेरे पानी में थोड़ा गंगाजल मिला कर स्नान करें और मंदिर में दिया ज़रूर जलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। यात्रा योग बन रहा है। दुश्मन आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं, थोड़ा सावधानी से चलें। बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है, बच्चों का ध्यान रखें। ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और शांति से सोच विचार करके निर्णय ले। व्यापार के लिए समय सही है। दोस्ती यारी में भी ख़ुशी रहेगी। परिवार में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया वाहन ले सकते हैं। मन को एक जगह टिकाना पड़ेगा क्योंकि इस समय आपका मन काफ़ी इधर उधर भागेगा।
उपायः रोज़ 15 मिनट मेडिटेशन करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। लव लाइफ़ में परेशानी रहेगी। करियर को सोचने में लगे रहोगे लेकिन जल्दी से निर्णय नहीं ले सकोगे। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। उधार देने और लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। दोस्ती यारी में मनमुटाव हो सकता है। यात्रा योग बन रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। थोड़ा सोच विचार कर बोलें।
उपायः अपने सीधे हाथ की ओर की जेब में नीले रंग का रूमाल रखें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने करियर के लिए काफ़ी सोचेंगे और सही निर्णय भी लेंगे जिससे आपका करियर सेट हो जाऐगा और आमदनी भी अच्छी होगी। लेकिन आपकी दोस्ती ख़राब कर सकती है साथ में आपका मन जो आपसे ज़्यादा भागता है और सोचता है कि जल्दी से सेट हो जाऐगे, तो आपको अपने मन को शांत रख कर सोचना होगा। व्यापार के लिए समय सही है। आमदनी भी अच्छी होगी लेकिन घर में कोई परेशानी का माहौल बना रह सकता है। आपको इस समय ग़ुस्सा बिलकुल भी नहीं करना है। जितना हो सके शांत रहना है। नौकरी वालों के लिए समय सही है। कोई अच्छी ख़ुशख़बरी मिल सकती है।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें और रोज़ घर से चंदन का तिलक लगाकर निकलें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। यात्रा का योग है। इस समय इन्वेस्टमेंट ना करें। उधार लेने और देने दोनों से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया वाहन अभी ना लें। छोटी-मोटी चोट लग सकती है। ख़र्चा ज़्यादा होगा। सोना ख़रीद सकते हो, सोना लेने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। कोई आपसे प्यार का इज़हार कर सकता है।
उपायः पक्षियों को दाना डालें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा लेकिन कभी भी किसी के साथ मनमुटाव हो सकता रखें। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा, ध्यान से चलें। नौकरी वाले ध्यान से चलें उनका अपने बॉस से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वाले अपने ग़ुस्से को शांत करके चलें। व्यापारी लोग लेन देन से बचें। ख़र्चा ज़्यादा होगा। व्यापार में परेशानी पढ़ सकती है। लेकिन व्यापारी परेशानी का असर अपने घर पर ना आने दें ध्यान रखें। इन्वेस्टमेंट ना करें। वाहन सावधानी से चलाएं। छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
उपायः गौ माता को गुड का दान करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा, खर्चे पर नियंत्रण रखें। परेशानी रह सकती है। आपका मन भागने को करेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा लेकिन अपनी परेशानी के चलते घर में भी उदासी का माहौल हो सकता है। जितना हो सके ख़ुश रहें। यात्रा का योग है। दोस्ती यारी में धोखा मिल सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। आमदनी ठीक होगी। बच्चों से मनमुटाव हो सकता है। आंखों और पैरों से सम्बंधित कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी वाले संभाल कर चलें उनका अपने बॉस से मनमुटाव हो सकता है। ग़ुस्से को शांत रखें। नया वाहन लाना चाहें तो ले सकते हैं।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करके सीधे हाथ में मौली बांधें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खत्म हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी होगी। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। अगर कोई निर्णय लेना है तो सोच समझ कर लें। मन शांत नहीं रहेगा। नया वाहन ले सकते हो। नए इन्वेस्टमेंट के योग भी हैं। प्रॉपर्टी भी ले सकते हो। कन्स्ट्रक्शन के योग बन रहे हैं। कोई ख़ुशख़बरी भी मिल सकती है। दोस्ती यारी सही रहेगी। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करें और गाजर खाएं
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा होगा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खत्म हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नयी इन्वेस्टमेंट कर सकते हो। नया वाहन भी ले सकते हो। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आप अपने दुश्मन पर भी पूरा हावी रहोगे। रुके हुए पैसे वापिस आ सकते हैं। रुके काम बनेंगे। सरकारी काम भी बन जाएंगे। इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी भी ले सकते हैं। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें और ख़ुश रहें।
उपायः भोले नाथ की पूजा करें और चंदन का तिलक लगा कर घर से निकलें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8