साक्षात्कारः उत्तराखंड के संपूर्ण विकास के लिए सीएम धामी के पास है बेहतर रणनीति- बिष्ट

-मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजू बिष्ट से गिरीश चंद्र की विशेष वार्ता

काशीपुर निवासी एवं समाजसेवी राजू बिष्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति की गई है। राजू बिष्ट बतौर मीडिया कोऑर्डिनेटर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी सेवायें देंगे। वह मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया कोऑर्डिनेटर राजू बिष्ट से गिरीश चंद्र शर्मा ने उनकी योजनाओं को लेकर विशेष बातचीत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजू बिष्ट का कहना है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक बड़ा विजन है। इससे उत्तराखंड राज्य का सम्पूर्ण विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है, समस्याओं का समाधान करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होना आवश्यक है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं राज्य के विकास के लिए दृढ संकल्पित हैं। हमारा प्रमुख ध्येय यह है कि उत्तराखंड राज्य एक सशक्त प्रदेश बने एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले। इसके लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। उत्तराखंड की पर्यटन योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल सके इसके लिए भी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। मीडिया के सहयोग से पर्यटन एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः- पिटते-पिटते बचे बीजेपी के पूर्व महापौर… महंगा पड़ा सियासी दांव!

बता दें कि समाज सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा चुके राजू सिंह बिष्ट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर होने के साथ साथ एमबीए पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ से की है। वह देश-विदेश में मैनेजमेंट के पदों पर कई जगह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूलतः अल्मोड़ा जिले के निवासी राजू बिष्ट वर्तमान में देहरादून में रहते हैं। काशीपुर में कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने ‘हंगर फ्री अभियान’ के माध्यम से हज़ारों लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया था। इस अभियान में उन्हें काशीपुर शहर के कई लोगों के द्वारा सहयोग भी मिला।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली बीजेपी के लिए शर्मसार करने वाले हालातः जिला कार्यालय से उतारना पड़ा पीएम मोदी का होर्डिंग

समाज सेवा के माध्यम से ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संपर्क में आये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सामाजिक विकास के प्रति उनकी सोच, कर्मठ राजनेता की छवि, जनसेवा और उनकी कार्यशैली ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। पर्वतीय क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए हमें गंभीरता से चिंतन मनन करना होगा तो वहीं मैदानी क्षेत्रों के विकास के लिए भी बेहतर रणनीति बनानी होगी।