मास्क नहीं लगाया तो गोली से उड़ाया

-बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली

एसजेटी ब्यूरो/ बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली में मास्क नहीं लगाने पर युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। बैंक के गार्ड एक ग्राहक को गोली मारकर घायल कर दिया। जिससे बैंक में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आरोपित गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- तीन हिस्से करने की मांग… जम्मू-कश्मीर की राह पर पश्चिम बंगाल

घटना बरेली की बैंक ऑफ बड़ौदा की रेलवे स्टेशन शाखा की है। बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश कुमार राठौर टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं। 25 जून 2021 की सुबह को सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में गए थे। उस समय वह बगैर मास्क के कार्यालय के अंदर घुस गये। जिस पर गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह लौट आये। दोबारा फिर बैंक के अंदर बगैर मास्क के जा रहे थे। तभी सुभाषनगर के रहने वाले गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया और कहासुनी होने पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ेंः- टोक्यो ओलंपिकः खिलाड़ियों को बांटे जाएंगे डेढ़ लाख कंडोम

बताया जा रहा है कि मास्क नहीं लगाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी, जोकि उसके बाएं पैर में लगी। मामले की सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गार्ड केशव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गार्ड ने बताया कि दोनाली बंदूक लोड थी, इस वजह से गोली चल गई। आरोपी ने बताया कि उसने गोली नहीं मारी है।