9 अगस्त से इन राशि वालों के आयेंगे अच्छे दिन… मिलेगी नौकरी, पैसा और सफलता

-मिथुन राशि में बनने जा रहा महालक्ष्मी राजयोग

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 4 अगस्त, 2026।
आने वाले 9 अगस्त से कई राशियों के जातकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। कुछ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार और मान-सम्मान में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। साथ ही परीक्षा-प्रतियोगिता को लेकर किए गए प्रयासों का फल भी जातकों को प्राप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग को सबसे शुभ योगों में से माना जाता है, क्योंकि यह अपार धन, सफलता, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक है। माना जाता है कि, इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। ज्योतिश शास्त्र के अनुसार वर्तमान में मंगल मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं 9 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा भी इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल और चंद्रमा की इसी युति से मिथुन राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इसके चलते कई राशियों के जातकों को ऐश्वर्य, वैभव, सुख-सुविधाओं में वृद्धि और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं।
आप भी जानिये कौनसी हैं वह भाग्यशाली राशियांः-
मिथुनः मिथुन राशि में ही दो ग्रहों मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप किसी वस्तु का कारोबार करते हैं, तो उसमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा समाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नए लोगों से मिलेंगे और मिथुन राशि वालों को काम को लेकर योजनाएं बनाने में भी सफलता प्राप्त होगी।
कन्याः महालक्ष्मी राजयोग के चलते कन्या राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। यह समय आपके प्रयासों का परिणाम भी लेकर आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कन्या राशि वालों के करियर को नई दिशा प्राप्त होगी। खास बात यह है कि, इस राशि के जातकों को घर और बाहर सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। अगर किसी नए काम की शुरूआत करना चाह रहे थे, तो समय आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है।
मकरः महालक्ष्मी राजयोग के चलते मकर राशि वालों के लिए शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। घर में किसी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके लिए यह समय किस्मत का पूरा साथ व सहयोग लेकर आएगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)