11 अप्रैल से होंगे लोकसभाचुनाव, आचार संहिता लागू

90 करोड़ मतदाता लेंगे चुनाव में हिस्सा

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को , तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का मतदान 6 मई को , छठे चरण का मतदान 12 मई और सातवें चरण का चुनाव मतदान 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी और इसी दिन नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक 2019 लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 90 करोड़ हो गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। इस दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कई दौर की बैठकें की जा युकी हैं।

चरणवार मतदान की तारीखः

पहला चरण         11 अप्रैल       20 राज्य      91 सीट
दूसरा चरण         18 अप्रैल      13 राज्य       97 सीट
तीसरा चरण         23 अप्रैल     14 राज्य       115 सीट
चौथा चरण          29 अप्रैल       9 राज्य        71 सीट
पांचवां चरण        6 मई            7 राज्य         51 सीट
छठा चरण          12 मई          7 राज्य         59 सीट
सातवां चरण        19 मई          8 राज्य         59 सीट
मतगणनाः            23 मई, 2019

गौरतलब है कि 2014 का लोकसभा चुनाव 9 चरण में संपन्न हुआ था। वोटों की गिनती 16 मई को की गई थी। इस चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 336 सीटों पर काबित हुई थी। कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए को 60 सीटें और अन्य क्षेत्रीय दलों के खाते में 147 सीट आई थी।