उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभाः भाजपा में घमासान, भीतरी-बाहरी एक समान

-तिवारी के अलावा बिष्ट और गोयल दावेदार

टीम एटूजैड/नई दिल्ली

मनोज तिवारी

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हर लोकसभा क्षेत्र के लिए दावेदारों की लंबी

फेहरिश्त है। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी में टिकट मांगने वाले बहुत

जय भगवान गोयल

ज्यादा सक्रिय हैं। इस सीट पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता टिकट मांग रहे हैं। प्रमुख दावेदारों में वर्तमान सांसद मनोज तिवारी का नमा है तो, दूसरे प्रमुख दावेदारों में पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट और शिवसेना से भाजपा में आए जय भगवान गोयल का नाम लिया जा रहा है। इनके अलावा भाजपा के तीन और वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने की दौड़ में शामिल हैं। जयभगवान गोयल लंबें समय तक शिवसेना की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन की थी। फिलहाल वह मनोज तिवारी की सीट बदले जाने की संभावनाओं के चलते लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी में जुटे हैं।

मोहन सिंह बिष्ट

चार बार विधायक रहे हैं मोहन सिंह बिष्ट
मनोज तिवारी के विकल्प के रूप में लोकसभा टिकट मांग रहे मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर से चार बार विधायक रहे हैं। 1998, 2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीत चुके हैं। श्री बिष्ट फिलहाल प्रदेश पदाधिकारी हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और मोहन सिंह बिष्ट के बीच सियासी संबंध मधुर नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ लगा भाजपाई कार्यकर्ताओं का एक गुट मोहन सिंह बिष्ट को राजनीतिक बनवास दिलाने में जुटा है।

कपिल मिश्रा को स्थापित करने की कोशिश
आम आदमी पार्टी के साथ बगावत कर भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा

भी तिवारी के विकल्प के रूप में लोकसभा टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कपिल मिश्रा के सहयोगी भाजपाई कार्यकर्ता उनका नाम आगे बढ़ा रहे हैं। यह गुट कपिल मिश्रा को भाजपा में स्थापित करने में जुटा है। भाजपाई सूत्रों का कहना है कि यह गुट कपिल मिश्रा के लिए लोकसभा चुनाव के बहाने 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करने में जुटा है।