-कार्यकारिणी समिति के 2026 के चुनाव संपन्न
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 30 अगस्त।
दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के चुनाव में सुसांता देब को अध्यक्ष चुना गया है। एसोसिएशन की वर्ष 2026 से शुरू होने वाली कार्यकारिणी समिति के चुनाव डी एस ए के संविधान के अनुसार संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 को शुरू हुई थी। चुनाव के संचालन एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति एस. पी. गर्ग (सेवानिवृत्त) को निर्वाचन अधिकारी के रूप में सौंपी गई थी।
सुसांता देब अध्यक्ष, डॉ. मोहम्मद मारूफ खान उपाध्यक्ष तथा लियाकत अली कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मृणाल धर, विनोद कुमार, अंकिता कौर धूपिया, प्रो. आभा जैन, सैयद जमाल नासिर, नीतू कक्कड़, मोहम्मद नईम, करण मल्होत्रा को निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।


