13 साल बाद दिल्ली BJP को मिला पंजाबी अध्यक्ष… सचदेवा संभाला कार्यभार, बोलेः कार्यकर्ता हूं कार्यकर्ता ही रहूंगा

-कार्यकर्ताओं से होर्डिंग पोस्टर लगाने के बजाय लोगों की सेवा करने का आह्वान
-प्रदेश बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ता करेंगे अध्यक्ष का स्वागत

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्लीः 23 मार्च, 2023।
देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुरूआत में बनिया और पंजाबी बिरादरी से शुरूआत की थी। यही कारण है कि दशकों तक दिल्ली बीजेपी की कमान भी बनिया और पंजाबियों के हाथों में ही रही। लेकिन इसके पश्चात लोग जुड़ते और कारवां बनता गया। अब एक बार फिर से बीजेपी नेतृत्व ने पंजाबी बिरादरी के अपने नेता पर भरोसा जताया है। गुरूवार को बीतेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virender Sachdeva) को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी।
बता दें कि पूरे 13 वर्ष के बाद बीजेपी ने किसी पंजाबी को दिल्ली प्रदेश बीजेपी की कमान सोंपी है। उनसे पहले ओमप्रकाश कोहली दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये थे। प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अध्यक्ष पद की नियुक्ति तो पार्टी के अंदर की एक प्रक्रिया का हिस्सा है। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और आगे भी रहूंगा। बता दें कि आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद वीरेंद्र सचदेवा को 11 दिसंबर 2023 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हुए सचदेवा ने इस मौके पर कहा कि मेरा परिवार बंटवारे के समय पाकिस्तान से शरणार्थी के तौर पर आया था। परिवार में किसी ने भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार का कोई व्यक्ति इतनी ऊंचाई तक पहुंचेगा। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह मौका दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह अध्यक्ष की नियुक्ति पर होर्डिंग-पोस्टर लगाने के बजाय दिल्ली वालों की सेवा पर ध्यान दें।