दिसंबर 2019 का राषिफलः जानें क्या कहते हैं आपके सितारेः-

1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2019 का राषिफल

मेषः 1 से 15ः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मिले-जुले परिणामों पर आपको संतोष करना पड़ेगा। नौकरी, आर्थिक स्थिति, प्रमोशन, नौकरी मिलने में तेज़ी से सुधार होने की संभावना है। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लेगेगा, मन थोड़ा अशांत रहेगा। रुके काम बनेंगे, रुके पैसा वापस आएगा। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी।
16 से 31ः समय अच्छा रहेगा। क़र्ज़ मुक्ति के योग हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ग़ुस्से पर काबू रखें। काम अपने आप बनेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभः 1 से 15ः समय ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आमदनी में कमी होगी। नए काम में इन्वेस्ट ना करें, पैसा फंस सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चे के योग हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं।
16 से 31ः चिंतादायक समय है। शांति से चलना होगा। वैवाहिक जीवन या प्रेम में वाद-विवाद हो सकता है। आपको यह समय शांति से निकालना होगा। ख़र्चा होगा। अच्छी खबर मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी बनने के योग हैं।
मिथुनः 1 से 15ः समय अच्छा है। व्यापार बढ़ेगा, धन लाभ होगा। रुका पैसा आने के योग हैं। समाज में इज़्ज़त मिलेगी, कोई बढ़िया पोस्ट भी मिल सकती है। आमदनी अच्छी होगी। प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
16 से 31ः नया व्यापार शुरू होने के याग हैं। धन लाभ होगा । बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी मिलने के योग हैं। रुके काम बनेंगे। आपकी परेशानी दूर करने के लिए किसी का साथ मिलेगा। भाग्य साथ देगा।
कर्कः 1 से 15ः ख़र्चा ज़्यादा होगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव रह सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। आमदनी ठीक रहेगी। इन्वेस्टमेंट के योग हैं। घर में नए साधन ख़रीदने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
16 से 31ः व्यय होगा। कुछ नया बनाने का योग है। रुके काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पार्ट्नर के साथ कहासुनी हो सकती है। शांति से चलें। छात्रों के लिये समय अच्छा है।
सिंहः 1 से 15ः व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। आमदनी बनी रहेगी। ख़र्च भी होगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। वाहन हानि के योग हैं।
16 से 31ः समय अच्छा है। व्यापारियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। संतान पक्ष का साथ मिलेगा। संतान प्राप्ति के योग हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
कन्याः 1 से 15ः समय अच्छा है। मेहनत का फल मिलेगा। जितनी मेहनत करोगे उतना फल मिलेगा। सफलता मिलेगी। दोस्त मदद करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जितना हो सके ख़ुश रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा समय है।
16 से 31ः मन में शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं। पार्ट्नरशिप में नया काम शुरू हो सकता है। परेशानियां आएंगी पर समय रहते सब ठीक हो जाऐगा। काम पर पूरा ध्यान दें। प्रमोशन मिल सकता है। शादी की रूकावटें खत्म होंगी।
तुलाः 1 से 15ः यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलेगी। आमदनी अच्छी रहेगी। नई प्रॉपर्टी और नया घर खरीदने के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ होगा।
16 से 31ः मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर टेंशन हो सकती है। मन को ज्यादा खुश रखें। छात्रों को मेहनत करनी होगी। सोच समझ कर चलें, धोखा मिल सकता है।
वृश्चिकः 1 से 15ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से लाभ होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। ख़र्चा भी होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट हो सकता है।
16 से 31ः मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। नए इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने का योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें, काम बिगड़ सकता है।
धनः 1 से 15ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर का खाना खाएं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। नौकरी वालों के िलए समय ठीक है।
16 से 31ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। प्रमोशन मिलेगा। ख़र्चा अधिक होगा। कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करें। उधार देने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
मकरः 1 से 15ः समय अच्छा है। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी बनी रहेगी। सरकारी नौकरी ओर सरकारी काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
16 से 31ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका पैसा वापस मिलेगा। उधार देने से नुकसान नहीं होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। ख़र्चा होने के योग हैं। पिता का साथ मिलेगा। पार्टनरशिप से लाभ होगा। नया काम और नई प्रापर्टी खरीदने के योग हैं।
कुंभः 1 से 15ः परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। ख़र्चा होगा लेकिन आमदनी भी होती रहेगी। नए काम की योजनाएं बनेंगी। लव लाइफ़ में सकारात्मक समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ग़ुस्सा कम करें।
16 से 31ः कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। इन्वेस्टमेंट के योग हैं। घर, दुकान आदि में कन्स्ट्रक्शन के योग हैं। रुके काम बनेंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है। बनी रहेगी।
मीनः 1 से 15ः समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन को ख़ुश रखें आपके काम बनते रहेंगे। व्यापार में आमदनी ठीक रहेगी। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। रुके हुए काम बनेंगे। काम अपने आप बनते जाएंगे।
16 से 31ः लेन-देन से बचकर रहें, उधार सोच-समझ कर दें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। व्यापारी लोग अपना काम बढ़ा सकते हैं। इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। नए वाहन के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक धन की प्राप्ति होगी।