मुश्किल में AAP पार्षद पंकज गुप्ताः महिला ने लगाया ‘रखैल बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती’ का आरोप

-पुलिस को की गई शिकायत में कहाः ‘बात नहीं मानने पर परिवारीजनों को पिटवाया

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 19 सितंबर, 2023।
आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और नेता भारी मुश्किलों में फंस सकते हैं। एक महिला ने आप पार्षद पंकज गुप्ता (Councilor Pankaj Gupta) के ऊपर शारीरिक संबध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पंकज गुप्ता अपने गुर्गों के द्वारा महिला के ऊपर लंबे समय से दबाव बना रहा है। जब वह नहीं मानी तो उसके पिता के ऊपर अपने गुंडों से हमला करवा दिया। इस हमले में पीड़िता के पिता के गंभीर चोटें आई हैं।
संगम विहार निवासी महिला दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्राचार के जरिये बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस आयुक्त को संबोधित शिकायत में महिला ने अपने साथ कई लोगों के द्वारा जोर-जबरदस्ती का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि पंकज गुप्ता के गुंडे रिशु, मोहम्मद, रशीद, सोहेल शूटर, यशपाल यादव, इरफान सिद्दीकी, सलमान मॉडल आदि पीड़िता के घर आकर धमकाते थे। यह आरोप भी लगाया गया है कि यशपाल किसी मोबाइल फोन से पंकज गुप्ता से बात करवाता था और इस दौरान आप पार्षद उसके ऊपर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। बता दें कि पंकज गुप्ता के पास आम आदमी पार्टी के युवा विंग की जिम्मेदारी भी है।
आप के दूसरे नेताओं पर भी लगते रहे हैं आरोप
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी अपने कई नेताओं पर लगने वाले इस तरह के आरोपों में पहले भी घिरी रही है। आप के बड़े बड़े नेताओं के ऊपर इस तरह के आरोप लगते रहे है। एक पूर्व मत्री और कई विधायकों के ऊपर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। अब एक निगम पार्षद के ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं। हालांकि शिकायत के साथ पुलिस को पीड़िता ने किसी तरह के सबूत नहीं दिये हैं। अब देखना यह है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है।