भाजपाः रैली में नहीं दिखी महिलाओं की हुंकार

रैली में जुटीं महज ढाई से 3 हजार महिलाएं, 15 हजार जुटाने का था दावा

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली में महिलाओं की हुंकार देखने को नहीं मिली। रविवार को राजधानी के रामलीला मैदान में हुई रैली में करीब ढाई से तीन हजार महिलाएं ही पहुंचीं। जबकि पार्टी नेताओं की ओर से दावा किया गया था कि इस रैली में भाजपा की कम से कम 15 हजार महिला कार्यकर्ता जुटेंगीं। इसके लिए हर मंडल को औसतन 500 महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी सोंपी गई थी। बता दें कि दिल्ली में पार्टी संगठन के 280 मंडल हैं। इस लिहाज से औसतन 14 हजार की संख्या बनती है।

सिविक सेंटर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत

नजदीक से गुजर गए अमित शाह
तीन राज्यों में सरकार गंवाने के बाद भले ही भाजपा के कुछ नेता रैली और सभाएं करके पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुटे हों। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिल्ली भाजपा के नेताओं पर शायद ज्यादा भरोसा नहीं है। रविवार को रामलीला मैदान में हुई महिला मोर्चा की रैली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमत्री राजनाथ सिंह को बुलाने की अंतिम समय तक कोशिशें चलती रहीं। लेकिन अमित शाह रामलीला मैदान के बराबर स्थित सड़क से गुजर गए, पर इस कार्यक्रम में आना उचित नहीं समझा। बता दें कि रविवार को भाजपा अध्यक्ष शाह रामलीला मैदान के बराबर में स्थित नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में आयोजित युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने उसी समय रामलीला मैदान में चल रही महिला मोर्चा की रैली में आना उचित नहीं समझा।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज इस तरह से है-

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महिला हुंकार रैली का आयोजन किया गया। पूरी दिल्ली से महिलाओ का एक बड़ा जन सैलाब महिला हुंकार रैली में आम आदमी पार्टी की गूंगी-बहरी सरकार को जगाने व महिलाओं पर उनके मंत्रियों एंव नेताओं की अभद्र टिप्पणी और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दिल्ली सरकार की अनदेखी को लेकर व केजरीवाल सरकार की महिला विरोधी सोच को जनता के बीच उजागर करने और 2019 में श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा की महिलाओं का शंखनाद हुंकार के रूप में रामलीला मैदान में गूंज उठा।
इस हुंकार रैली में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री पूनम पाराशर झा, सांसद श्री महेश गिरी, श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, श्री रमेश बिधूड़ी, डॉ. उदित राज, श्रीमती मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, मिजोरम प्रदेश प्रभारी श्री पवन शर्मा, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, महामंत्री राजेश भाटिया, श्री रविन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संतोष गोयल, श्रीमती लता गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि आज इस मंच से गौरव का अनूभव होता है जब दिल्ली महिला मोर्चा की बहनें ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है। गौरव के ये पल ऐतिहासिक है क्योकि महिला मोर्चा में सेवा देना का सौभाग्य मुझे प्राप्त है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ दी है जिसमें महिला सशक्तीकरण के लिए जननी सुरक्षा योजना, शिशु पोषण योजना, बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओं, समृद्धि योजना और उज्जवला योजना के तहत 12 हजार 800 करोड़ की राशि का आंबटन महिलाओं को धुंए भरी जिन्दगी से छुटकारा दिलाने के लिए किया है। उज्वला योजन के तहत गेस कनेक्शन आंबटन की संख्या लगभग 13.5 करोड़ है जिसमें साढ़े पांच करोड़ महिलाओं को दे दिये गये है और साढ़े आठ करोड़ गेस कन्केशन दिये जा रहे है।
श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि 2012 में गुजरात महिला मोर्चा की बहनों ने संकल्प लिया था कि 2014 में भाई नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और उसी प्रकार आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की बहनों ने पुनः देश की बागडोर श्री नरेन्द्र मोदी को देने का संकल्प लिया है तो इसमें कोई संदेह नहीं की 2019 में फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ही होगें।
महिला शक्ति का उल्लेख करते हुये श्री श्याम जाजू ने कहा कि आज प्रत्येक घर में महिलाओं की भागीदारी को कोई भी नकार नहीं सकता। महिला, मां, बहन और पत्नी के रूप में पुरूष के सर्वागिण विकास के लिए अपना सर्वस्व लूटा देती है। महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे है। उज्वला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, महिला समृद्धि योजना, जन-धन योजना और शिशु पोषण योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार कर रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान महिलाएं असुरक्षित और बेटियां बीमार हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केजरीवाल ने चुनाव में जितने भी वायदे किये थे सत्ता में आने के बाद उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। केजरीवाल ने कहा था महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल नियुक्त कियें जायेगें तथा सीसीटीवी लगाये जायेगें जो केवल हवा-हवाई बन कर रह गये क्योंकि मुख्यमंत्री दिल्ली की महिलाओं को मार्शल तो दूर बसों की पूरी संख्या भी देने में असमर्थ रहे। केजरीवाल सरकार की महिलाओं के प्रति सोच का प्रमाण किसी से भी छुपा नहीं है। महिला पत्रकार पर आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का अपशब्द कहना और केजरीवाल की चुप्पी, राशन कार्ड बनवाने गई महिला के साथ पूर्व मंत्री संदीप कुमार द्वारा बलात्कार, दिल्ली में भूख से तीन बच्चियों का तड़पकर दम तोड़ देना और ये सब उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के विधानसभा क्षेत्र में घटित होना, दिल्ली सरकार के आश्रय गृह संस्कार से नौ बेटियों का गायब होना, सोनी मिश्रा को केजरीवाल द्वारा आत्महत्या के लिये मजबूर करना, संतोष कोली के परिवार के लोगों द्वारा केजरीवाल पर संतोष कोली की हत्या का आरोप लगना और उस पर केजरीवाल की चुप्पी उनके महिला विरोधी चरित्र दिल्ली की जनता को दर्शाती है।
श्री रमेश बिधुड़ी ने कहा कि महिलाओ के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उनकी बचत का पैसा वह कहां सुरक्षित रखें उनकी इस सोच का हल करते हुये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन-धन योजना के तहत सभी महिलाओ का बेंक में खाता खोल कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया।
श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा की लगी हुंकार फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं का सम्मान से जीने का अधिकार, हर घर में शौचालय निर्माण होने पर मिला है। महिला सशक्तिकरण भाजपा के मूल ध्येय में है। महिला मोर्चा ने संकल्प लिया है कि घर-घर जाकर महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी।
श्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं ने आज ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सकंल्प लिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनानी है और केजरीवाल सरकार दिल्ली से हटानी है। महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। महिला सशक्त होगी तभी स्वस्थ व स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी दे सकती है। यदि इस बात को किसी ने समझा है तो वह भाजपा का श्रेष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली में झलकता है।
कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेश भाटिया ने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली भाजपा संगठन के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता ने दिन रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल के साढ़े तीन वर्ष के शासन के बाद भी महिलायें असुरक्षित हैं और अपने आपको भयभीत महसूस कर रही हैं। इस महिला हुंकार रैली से महिलायें संकल्प लेकर जायेंगी कि दिल्ली से केजरीवाल सरकार के कुशासन से मुक्त करायेंगी।
श्रीमती पूनम पाराशर झा ने दिल्ली भर से आई बहनों का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि जब तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री नहीं बना देंगे और दिल्ली से केजरीवाल सरकार को जब तक उखाड़ कर फेंक नहीं देते तब तक सारी बहनें लगातार जमीनी स्तर पर लगातार भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य करती रहेंगी। महिलाओं की सक्रिय टीम बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को बूथ स्तर पर अन्त्योदय के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से महिलाओं को जोड़ने और अधिक सशक्त बनाने का काम लगातार करती रहेंगी। दिल्ली भाजपा की प्रत्येक महिला कार्यकर्ता केजरीवाल की महिला विरोधी सोच को दिल्ली की जनता के बीच उजागर करेंगी। दिल्ली की बहनें बोलेंगी-केजरीवाल की पोल खोलेंगी।