बिहारः महावीर फ्लोर मिल एवं मसाला स्टोर में चोरी

-दो नकाबपोश चोरों ने दिया घटना को अंजाम

एसएस ब्यूरो/राजापाकर, वैशाली।
दो नकाबपोश चोरों ने 13 मई की रात को वैशाली के रानापाकर स्थित महावीर फ्लोर मिल में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान के संचालक बखरी बड़ाई निवासी भरत साह ने बताया कि दो नकाब पोस चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 14 मई की सुबह जब मैंने अपनी दुकान को खोला तो देखा कि दुकान के अंदर रखे बैट्री, इन्वर्टर, टीवी, 5 किलो लोंग, 5 किलो इलायची सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पाया गया कि दो नकाबपोश व्यक्ति मेरी दुकान में आए तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं बीते 24 अप्रैल की रात को भी मेरी दुकान में चोरी हुई थी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति बैकुंठपुर निवासी विजय सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। लेकिन राजापाकर पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं किया गया। आगे उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में मेरे दुकान में लगातार यह पांचवीं बार चोरी की घटना घटित हुआ है। जिससे लगभग 5 लख रुपए से ऊपर के संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं लगातार हो रही चोरी को लेकर स्थानीय व्यवसाईयों में भी पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। दर्जनों व्यवसाईयों ने पुलिस प्रशासन की नाकामी से नाराजगी की जताई है। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह ने कहा कि जब थाना के सामने अवस्थित दुकान ही सुरक्षित नहीं है तो दूर दराज के गांव कस्बों में बसे दुकानदार एवं दुकान की सुरक्षा का उम्मीद करना ही बेकार है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूर्व में चोरी की घटना को घटित को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। तथा नामजद व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है। वहीं व्यवसायी भरत साह द्वारा पुनः चोरी की घटना के बारे में जानकारी दिया गया है।  हम लोग पूरी तत्परता के साथ मामले की उद्भेदन को लेकर प्रयासरत हैं और बहुत जल्द ही चोर पुलिस हिरासत में होगा।
(संवाददाताः राजेन्द्र कुमार)