भाजपाः चांदनी चौक में लगेगा ग्लैमर का तड़का!

मैदान में अक्षय कुमार को उतार सकती है भाजपा
हर्षवर्धन, सांसद

टीम एटूजैड/नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट के दावेदारों में तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपाई सूत्र बताते हैं कि इस बार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में ग्लैमर का तड़का लगाने पर ज्यादा जोर दे सकती है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि यदि इस सीट से डॉ. हर्षवर्धन को बदला जाता है तो फिल्म स्टार अक्षय कुमार को भी यहां से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी के कुछ नेता फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद अक्षय लगातार ऐसी फिल्में

विजेंद्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष

कर रहे हैं जो सरकार के संदेश को जनता तक पहुंचाने में सहयोगी बनी हैं। पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्में उन्हीं में से हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार सैनिकों और देश के नाम पर भी लगातार सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इसके चलते उनके राजनीति में आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। अक्षय कुमार को पुरानी दिल्ली वाला माना जाता है और उनकी बॉस व चांदनी चौक टू चाइना सहित कई फिल्मों में चांदनी चौक के दृश्यों को खासी अहमियत दी गई है।

अक्षय कुमार, फिल्म स्टार

अक्षय कुमार के अलावा चांदनी चौक सीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल व दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता भी प्रबल दावेदार हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल पहले भी इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। उनके अलावा विजेंद्र गुप्ता 2009 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े थे। लेकिन कांग्रेस के कपिल सिब्बल से हार गए थे।

 

 

विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री

बनिया बहुल सीटः
चांदनी चौक सीट के तहत पुरानी दिल्ली के बाजारों के साथ ही सिविल लाइंस, पीतमपुरा, शालीमार बाग, मॉडल टाउन, कमला नगर, सदर बाजार जैसे बनिया बहुल इलाके आते हैं। इसलिए चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र को बनिया बहुल सीट माना जाता है। हालांकि 2004 से 2014 तक इस सीट से कांग्रेस के कपिल सिब्बल सांसद रहे हैं। दोनों ही बार मनमोहन सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 2009 में इस सीट पर विजेंद्र गुप्ता बनिया होने के बावजूद कपिल सिब्बल के सामने हार गए थे। बनिया बहुल सीट होने की वजह से ही विजय गोयल भी इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी वह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं।