-चंद्रमा की बदलती स्थिति के बीच जानें अपना साप्ताहिक राशिफल


अगस्त महीने के पहले सप्ताह में शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं इसके साथ ही बुध भी 3 अगस्त से कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 3 से 5 अगस्त तक मकर राशि और 6 से 9 अगस्त तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की यह लहराती चाल बहुत से जातकों के जीवन में धन-धान्य और सुखों की बरसात लाएगी। बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध के कर्क राशि में गोचर से ‘बुधादित्य योग’ बन रहा है। कन्या व मिथुन राशियों के स्वामी बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। आप भी जानिए कि इस सप्ताह आपके लिए क्या विशेष रहेगा?
यह भी पढ़ेंः- साहब का फरमान…. आपकी नहीं, दिल्ली पुलिस की चलेगी श्रीमान!
3 अगस्त से 9 अगस्त 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। साथ ही बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान अधिक होगा। लेकिन आपको इस समय थोड़ा मानसिक कष्ट रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको थोड़ा ग़ुस्सा ज़्यादा आ सकता है। इसलिए आप अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख के चलें। नया काम शुरू करने लिए बहुत से अवसर मिलेगे। पार्टनरशिप वाले कामों में पार्ट्नर के साथ थोड़ी अन-बन हो सकती है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है।ं रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने के योग है। लेकिन रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चले। बस थोड़ी बहुत पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। बुधवार आपके लिए शुभ रहेगा। और शनिवार को जितना हो सके बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ेंः- PROFESSIONAL टैक्स बढ़ाकर बैकफुट पर दिल्ली BJP
वृषः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली ले कर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मिथुन राशि और शुक्र के साथ राहु भी मिथुन में गोचर कर रहा है। ये आपके लिए बहुत शुभ है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा करेगा लेकिन मानसिक तनाव रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। व्यापार में कोई छोटी मोटी परेशानी चल रही है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाऐग़ी। नया व्यापार शुरू करने का योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। राहु के चलते इस समय आपको ग़ुस्सा बहुत आऐगा इसलिए जितना हो सके आप अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चलें। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी बिकने के योग बन रहे है। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग है। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग हैं। यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मंगलवार को बच कर चलें और शुक्रवार आपके लिए बहुत अच्छा दिन होगा।
उपायः मंदिर में लस्सी का दान करें।
यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: अधिकारियों का कारनामा… अनुबंध खत्म और बांट दिया करोड़ों रूपये का खजाना
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए काम, मेहनत और ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध कर्क में गोचर कर रहा है। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा साथ ही कोई प्रॉपर्टी लेने या बेचना चाहो तो उसके भी अच्छे योग बन रहे हैं। जो भी रुका हुए काम है वो पूरा हो जाएगा। नौकरी और व्यापार में जो भी छोटी मोटी परेशानियों से िर्घरे हुए थे वो परेशनियां इस समय दूर हो जाएंगी। कोर्ट कचहरी के कोई भी मसले चल रहे हैं तो वो इस समय लगभग सारे मसले ख़त्म होने के योग हैं। मन आपका धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। वाहन लेने के योग हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपके पास बहुत अच्छे अवसर आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नया व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। पार्टनरशिप वाले कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी समय उत्तम है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम हैं।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ेंः- कानपुरः जय बाजपेई और उसके तीन भाईयों पर गैंगस्टर एक्ट
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश रहोगे। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। व्यापार, पारिवारिक या सांसारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय थोड़ी बहुत ख़त्म होने के योग है। मन थोड़ा विचलित रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। यात्रा का योग है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच में जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय दूर हो जाएंगे। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए ये समय अति उत्तम रहने वाला है। इस समय आपके सारे काम बनेंगे। और साथ ही नयी नौकरी मिलने के भी योग हैं। इस समय आपको ग़ुस्सा अधिक आएगा। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चलें। आपको गुरुवार को बच कर चलना होगा। शनिवार आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ेंः- राजस्थान के बाद BJP का महाराष्ट्र मिशन!
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य और बुध कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
यह भी पढ़ेंः- ड्रैगन को एक और झटका… नहीं चाहिए कलर टीवी
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर है, और साथ में राशि स्वामी बुध कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। और साथ में आपके सुख घर में गोचर कर रहा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय वाहन को थोड़ा ध्यान से चलाएं। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव रहेगा, साथ में इस समय आपको आलस और ग़ुस्सा दोनों बहुत अधिक आएगा। इसलिए ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें और आलस को जितना हो सके कम करें। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाएग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समझ आना शुरू हो जाएगी। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। सोमवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम हैं।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। लेकिन आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक होना शुरू हो जाएगा लेकिन फिर भी जितना हो सके ध्यान रखना होना। मन विचलित रहेगा। इस समय आप में नेगेटिव वाइव्ज़ बहुत होगी। इस समय आप जो भी छोटी-मोटी परेशानियों से घिरे होगे अब वो परेशनियां धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाएंग़ी । नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा अवसर मिलेगा। निवेश के अच्छे योग है। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश होंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक काष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे हैं तो इस सप्ताह सब ख़त्म हो जाएगा। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग है। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मंगलवार को बच कर चलें। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय समझ आजाएंगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो जाएंगे। मानसिक कष्ट रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके शांति से चलें इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें व मंगलवार-शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा साथ में कुछ अशुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होगी। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्ट्नर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होंगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और मंगलवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगे।
उपायः मंगलवार को चने और केले का दान करें।
मीनः ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपकी राशि में मंगल प्रवेश कर चुका है और साथ में शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से आपका ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। साथ जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए हैं वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्योंकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। सोमवार को बच कर चलें और बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।
ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8