वरिष्ठ पत्रकार अनिल नरेंद्र को अटल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

-अटल जी की पुण्यतिथि पर पत्रकारों को किया सम्मानित

टीम एटूजैड/नई दिल्ली
इन्द्रप्रस्थ शिक्षा एवं खेल विकास संगठन (पंजी) के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर दैनिक वीर अर्जुन के प्रधान संपादक अनिल नरेंद्र को पहले अटल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। संगठन के प्रमुख डा भरत झा के मुताबिक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1950 से 1953 तक दैनिक वीर अर्जुन में संपादक थे और अब वीर अर्जुन समाचार पत्र के संपादक अनिल नरेंद्र हैं। वहीं राष्ट्रीय अटल एकता पुरस्कार से कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें डीडी न्यूज से गिरीश निशाना, जी न्यूज से रवि त्रिपाठी, आजतक से चिराग गोठी, सीएनएन न्यूज 18 से सुनील बाल्यान, समाचार वार्ता से राजीव निशाना, दैनिक जागरण से निहाल सिंह, दैनिक हिंदुस्तान से सज्जन चैधरी, देशबंधु से विजय कुमार, सांध्य वीर अर्जुन से किरणदीप कौर आदि के नाम शामिल हैं।
डॉक्टर अब्दुल कलाम प्रजा समिति एवं वीर भूमि के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता पुरस्कार एवं प्रथम अटल स्मृति पुरस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महंत वरुण शर्मा हनुमान मंदिर जमुना बाजार ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, आई.ए.एस अधिकारी ज्योति कलष, कथावाचक अजय भाई, विधायक अलका लांबा इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गौरव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डॉ अब्दुल कलाम प्रजा समिति के अध्यक्ष शंकर धर्मन, जे. बी सिंह, रोहित डालमिया, महिपाल भनोट, फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के सचिव अजय गोयल, किसान नेता सुधीर झा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी भूपेंद्र धवन, महासिंह राव, संजय जैन, शिक्षाविद गुलशन कुमार व्यवसायी पंकज अग्रवाल, सुमन गुप्ता एवं साहित्य राजनीति खेल पत्रकारिता चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों के उल्लेखनीय व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।