-दिल्ली बॉलीवाल एसोसिएशन ने लिया फैसला
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 20 नवंबर।
दिल्ली वालीवाल एसोसिएशन ने अपने रैफरी, कोच और अधिकारियों को मेडिकल सपोर्ट देने का फैसला लिया है। दिल्ली वालीवाल एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय सेमीमार का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वत्स के अनुसार सेमीनार में वालीवाल खेल को दिल्ली में और बेहतर तरीके से आयोजित करने और कोच व रैफरियों के बीच नियमों को लेकर तालमेल बिठाने को लेकर था। इस दौरान करीबन अंतराष्टृीय खिलाडी केपी राणा, धर्मपाल, कुलबीर, राजेश कुमार सहित करीबन 70 से अधिक पदाधिकारी एंव अन्य सदस्य मौजूद थे।
सुधीर वत्स ने बताया कि वालीवाल एसोसिएशन ने अपने रैफरी, कोच एवं अधिकारियों को मेडिकल सुविधाएं देने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत ओरबीट लैब के माध्यम किए जाने वाले सभी मेडिकल टेस्ट में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह वालीवाल एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार किया जा रहा है।
एडवोकेट सुधीर वत्स ने मैच रैफरियों को मिलने वाली वर्तमान फीस 500 रूपये से बढाकर 15 सौ रूपये करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में मेडिकल सहायता दिल्ली के खिलाडियों को भी मिलने की उम्मीद जताई! जबकि अंतराष्टृीय खिलाडी केपी राणा ने खिलाडियों, कोचों और रैफरियों के बीच तालमेल बिठाने के लिए समय-समय पर सेमीनार करने पर जोर दिया!


