होने वाली है शनि की सीधी चाल, जानिये अपने सितारों का हाल!

-11 दिसंबर को मार्गी होने के बाद इन 6 राशियों के जातकों को शनि पहुंचायेंगे लाभ

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 19 नवंबर।
अगले कुछ दिनों बाद न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव अपनी वक्री चाल को छोड़कर मार्गी हो जायेंगे। इसके पश्चात उनके चाल बदलने से कई राशियों के जतकों को लाभ होगा। शनि देव की चाल में यह परिवर्तन आने वाले 11 दिसंबर को होगा। बता दें कि बीते 27 जुलाई से ही मीन राशि में शनि ने गोचर करना शुरू किया है और यही से शनि ले उल्टी चाल चलनी शुरू की थी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि के मार्गी होने के पश्चात वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को राहत मिलने वाली है।
आप भी जानिये किसे मिलेगा प्रमोशन और कौन होगा मालामाल?
वृषभ राशिः शनि की बदली चाल से वृषभ राशि वालों को नौकरी के मामले में सकारात्मकता नजर आएगी। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ना शुरू होगा। लंबे समय से अटके आ रहे काम 11 दिसंबर के बाद बनते हुए नजर आयेंगे।
मिथुन राशिः शनि के बदलीर चाल से मिथुन राशि वालों के अटके हुए काम बनते नजर आयेंगे। नौकरी में बदलाव चाहने वालों को दूसरी जगह पर रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। हर तरह की स्थिति में सुधार आएगा। धन को लेकर बना हुआ तनाव खत्म होगा। जरूरी कार्य अपने आप पूरे होते जाएंगे। जीवन में धैय धरण करें।
कन्या राशिः शनि की बदली चाल से कन्या राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार में अच्छी तरक्की दिखाई देगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने काम से लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और ठहराव की स्थिति होगी।
तुला राशिः शनि की चाल में परिवर्तन से तुला राशि वालों के करियर में आ रही परेशानियां एकाएक कम होती नजर आयेंगीं। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव नजर आयेंगे। जीवन में मनचाहे बदलाव दिखाई देंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के मामले में किसी पुरानी परियोजना पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात लाभदायम हो सकती है। धन की प्राप्ति होगी।
मकर राशिः शनि की चाल में परिवर्तन से मकर राशि वालों की जिंदगी में परेशानियां कम होती नजर आएंगी। लंबे समय से विचारा हुआ कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी और कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थिायित्व आयेगा और मन शांत रहेगा।
कुंभ राशिः शनि की बदली चाल से कुंभ राशि वालों जातकों को अपनी नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आ रही बाधाएं कम होती दिखेंगी। रिश्तों में सुधार नजर आयेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। धैर्य धारण करने से धन की प्राप्ति होगी।