-प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
-प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार, नितीन नबीन की लोकतंत्र बचाओ यात्रा ढोंगः डॉ सुशील गुप्ता
विजय कुमार/ रोहतक, 01 नवंबर।
आम आदमी पार्टी (हरियाणा) ने रोहतक में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से देश भर में की जा रही वोट चोरी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता ने हिस्सा लेकर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प दोहराया।
रोहतक की सड़कों पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर पूरे देश में लगभग 14 करोड़ वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गैर-कानूनी तरीके से हटा दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस देशव्यापी वोट चोरी की साजिश का खुलासा सबसे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था, जिसके बाद से आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए निरंतर सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रही है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोपः
संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग के सर्वोच्च पद पर बैठे ज्ञानेश कुमार पर्दे के पीछे से भाजपा की मदद कर रहे हैं और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को बहाल करने के लिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
भाजपा का ‘संविधान बचाओ’ अभियान केवल एक ढोंग:
भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि एक तरफ भाजपा राज्यों में जनादेश चुराकर, विपक्षी नेताओं को डरा-धमकाकर और करोड़ों वोट काटकर सरकारें बनाती है, वहीं दूसरी तरफ श्संविधान और लोकतंत्र बचाओश् यात्रा निकालने का पाखंड करती है। जनता जानना चाहती है कि जब हरियाणा प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार, फिर नितीन नबीन लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालकर ढोंग क्यों कर रहे हैं।
अंत में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता, युवाओं और सामाजिक संगठनों से आह्वान करती है कि वे लोकतंत्र और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए इस श्वोट चोरीश् के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करे।


