CBI RAID के बावजूद नहीं सुधर रहे MCD कर्मचारीः जाल में फंसने वाली हैं कुछ और मछलियां?

-कई जोन में धड़ल्ले से जारी अवैध उगाही, पहुंचाया जा रहा ठेकेदारों को फायदा
-शाहदरा साउथ (ईस्ट जोन), वेस्ट जोन, रोहिणी (नाॅर्थ वेस्ट जोन), करोलबाग (सेंट्रल जोन) सहित कई इलाकों में जारी है धंधा

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्लीः 04 अक्टूबर, 2026।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसे-जैसे दिल्ली नगर निगम (MCD) के विज्ञापन विभाग में फैले भ्रष्टाचार की कड़ियां जोड़ती जा रही है। वैसे ही नये-नये नाम और मामले सामने आ रहे हैं। यह बात हम रहीं कह रहे, ऐसा हमारे सरकारी सूत्रों का कहना है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस भ्रष्टाचार से जुड़ी कुछ और मछलियां फंसने वाली हैं।
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों की जानकारी में कुछ नये नाम आऐ हैं। जिनमें काला प्रवीन, ललित, विनोद गुप्ता, आशीष मीणा और लखविंदर के नाम शामिल हैं। इनमें शाहदरा साउथ (ईस्ट जोन) के विज्ञापन विभाग से जुड़े कुछ लोग सबसे ज्यादा चर्चा में बताए जा रहे हैं।
इनमें से एक एसएसए पहले नजफगढ़ जोन में हाल ही में सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किये गये एक आरोपी के लिए उगाही का काम करता था। उसकी ज्यादा शिकायतें मिलने के बाद उसे तत्कालीन सेंट्रल जोन के डेम्स विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसके पश्चात उसे शाहदरा नाॅर्थ (नाॅर्थ ईस्ट जोन) में भेज दिया गया था। लेकिन उसका पुराना काम अब भी जारी है।
(नोटः खबर से जुड़े कुछ तथ्य सूत्रों के हवाले से हैं, यदि MCD के किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के पास ठोस सबूत हैं या फिर कुछ कहने के लिए है तो कृपया हमें 9810103181 पर संपर्क करें। एमसीडी में चल रहे भ्रष्टाचार के खुलासे से जु़ड़ी खबरों और एमसीडी द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों से जुड़ी खबरों के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें। आप हमारी लाइव खबरों के लिए यूट्यूब पर @a2znews987 के साथ भी अवश्य जुड़ें)