दर्शना जरदोश ने संभाला दिल्ली BJP का सह-प्रभारी का दायित्व

-युवा एवं महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं में बढ़ायेंगे पैठः दर्शना जरदोश

एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली 29 सितम्बरः
दिल्ली भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी एवं पूर्व सांसद दर्शना जरदोश ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आ कर अपना नया दायित्व ग्रहण किया और दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह एवं मोहनलाल गिहारा ने नवनियुक्त सह प्रभारी दर्शना जरदोश का स्वागत किया।
दर्शना जरदोश ने बैठक में कहा कि हम अब युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं में सम्पर्क बढ़ाने पर और अधिक सक्रियता से काम करेंगे। गौरतलब है कि दर्शना जरदोश तीन बार सूरत (गुजरात) से सांसद रही हैं और 2014 एवं 2019 में देश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाली किसी भी महिला प्रत्याशी का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।