BJP ने दोबारा MCD की सत्ता में आने के बाद पक्के किये 2550 सफाई कर्मचारी

-आप के दो वर्ष के शासन में पक्के हो पाये थे केवल 500 सफाई कर्मचारीः हर्ष मल्होत्रा

एसएस ब्यूरो/नई दिल्लीः 29 सितम्बर।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा प्रशासित दिल्ली नगर निगम द्वारा विगत 28 अगस्त से 29 सितम्बर 2026 के मध्य एक माह में 890 दैनिक वेतन श्रेणी के अस्थाई सफाई कर्मियों के साथ ही 72 अनुकम्पा श्रेणी के अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का स्वागत किया है। उन्होंने महापौर प्रवेश वाही, डेमस चेयरमैन संदीप कपूर और स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा को साधुवाद दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2025 में निगम प्रशासन सेवा मे पुनः आने के बाद से भाजपा प्रशासन लगभग 2550 अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित सेवा दे चुका है जबकि 2023-24 एवं 2024-25 में आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने दो वर्ष में मात्र 500 से कम सफाई कर्मचारी नियमित किए थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सफाई कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर जीवन देने के लिए कटिबद्ध है और इसलिए 2025 विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र के वादे को पूरा करते हुए हम अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवा को समयबद्ध तरीके से नियमित कर रहे हैं।