-चंडीगढ़ के बाद दिल्ली में हार की नैतिक जिम्मेदारी लें सौरभ भारद्वाजः कपूर
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 19 सितम्बर।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने शनिवार को जारी प्रेस वक्तव्य में कहा है कि यदि आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज में राजनीतिक नैतिकता शेष है तो तुरंत डूसू चुनाव में ‘आप’ की छात्र शाखा की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।
‘आप’ ने अध्यक्ष एवं मंत्री पद का चुनाव लड़ा और चंडीगढ़ के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भी बुरी तरह हारी है। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि ‘आप’ संयोजक ने सत्य निकेतन में हुए एक हादसे पर जम कर राजनीति की और छात्रों के लिए पी.जी. समस्या को चुनाव में राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए भाजपा के एक विधायक पर निजी हमले किए।
परंतु सौरभ भारद्वाज की नकारत्मक राजनीति को दिल्ली के छात्रों ने बुरी तरह से नकारते हुए ‘आप’ की छात्र शाखा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को पांचवे तो मंत्री पद के उम्मीदवार को चैथे स्थान पर धकेल दिया।


