प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने बांटे गरीब मरीजों को फल

-तुगलकाबाद गाॅंव में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के 6 विधानसभा के सैंकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 17 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस को सेवा पर्व के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मनाते हुए दक्षिणी दिल्ली में गरीब जन की सेवा हेतु गुरूवार को पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने प्रातः 8 बजे 400 बेड ई.एस.आई.सी. अस्पताल ओखला फेस-1, 9 बजे 200 बेड अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) मथुरा रोड़ बदरपुर में एवं महरौली स्थित 470 बेड राष्ट्रीय क्षय एवं श्वसन रोग संस्थान (टी.बी अस्पताल) में भर्ती मरीजों से भेंट कर उनको फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना गया और अस्पताल में उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इसके बाद प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्राचीन शिव मन्दिर गांव तुगलकाबाद में प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें दक्षिणी दिल्ली जिले के युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया।
इसके अलावा सायं 7 बजे डीडीए ई.डब्ल्यु.एस फ्लैट्स, आशा किरण अपार्टमेन्ट गोविन्दपुरी कालकाजी के समस्त निवासियों ने आशीर्वाद के रूप में दीप प्रज्जवलित कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 मंे इन-सीटू पुनर्वास योजना के अंतर्गत भूमिहीन कैम्प वासियों को उद्घाटन कर फ्लैट्स आवंटित कर चाबी सौंपी थी।
इस दौरान सहयोगी के रूप में ईएसआई अस्पताल में विक्रम बिधूडी प्रदेश उपाध्यक्ष, राजपाल पोसवाल जिला मन्त्री व पूर्व निगम पार्षद, मनीष बिधूडी पूर्व मंडल अध्यक्ष, सुनील वर्मा व आयुर्वेद अस्पताल में निगम पार्षद गुड्डी रविन्द्र चैधरी, मिन्टू शर्मा, विरेंद्र महाराज पूर्व जिला मन्त्री, आनंद बिष्ट मंडल अध्यक्ष, संजय रेक्सवाल बदरपुर महामन्त्री, संदीप भाटी तथा टीबी अस्पताल महरौली में जगमोहन महलावत निगम पार्षद व पूर्व जिला अध्यक्ष सहित भाजपा मंडल व जिले के कार्यकर्ता सेवा कार्य में शामिल रहे।