निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनल

-न्यू राजेंद्र नगर में किया गया आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 14 जुलाई।
हीलिंग हैंड्स मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक एवं जॉइंट फोरम राजेंद्र नगर के तत्वावधान में विश्वकर्मा पार्क, न्यू राजेन्द्र नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर के दौरान मरीजों के लिए निःशुल्क ब्लड टेस्ट एवं फुल बॉडी हेल्थ चेक-अप, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, रक्तचाप मॉनिटरिंग सहित अन्य आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एवं रियायती दरों पर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।