60वीं दिल्ली स्टेट जूनियर्स स्विमिंग चैंपियनशिप 11 व 12 जुलाई को

-भाग लेने के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं खिलाड़ी

नई दिल्ली, जुलाई। दो दिवसीय 60 वी सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 11व 12 जुलाई तक स्विमिंग परिसर गवर्नमेंट स्कूल सी ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली पर किया जाएगा। दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहोक कमेटी के अध्यक्ष एसआर साहू के अनुसार खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र के साथ यूएफआई का आईडी भी लाना होगा।
एस आर साहू के अनुसार चैंपियनशिप में सभी ग्रुपों के लड़के लड़कियां स्विमर भाग लेंगे। चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई , आई एम मेडल तथा फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी उनसे फोन नंबर 9811554720 और 968704877 पर सीधा संपर्क कर सकते हैं। चैंपियनशिप स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के तहत आयोजित की जाएगी।