27 जुलाई से शनि देव चलेंगे वक्री चालः ‘शश महापुरूष राजयोग’ से किसको मिलेगा लाभ?

-इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगी धन की बरसात!

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 12 जून।
कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि की उल्टी चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि वक्री होने पर शनि का प्रभाव और अधिक गहरा और तीव्र हो जाता है। आमतौर पर शनि की वक्री चाल को कष्टकारी माना जाता है, लेकिन यह स्थिति हमेशा सभी राशियों के लिए बुरी नहीं होती है। शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि देव की इस वक्री स्थित में ‘शश महापुरूष राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। अतः इस बार मीन राशि में शनि के वक्री होने से 4 विशेष राशियों को ‘शश महापुरुष राजयोग’ के प्रभाव से जबरदस्त लाभ और तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आप भी जानिये कि वह भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?
वृषभ राशिः
शनि देव वृषभ राशि के स्वामी शुक्र के परम मित्र हैं और आपकी कुंडली के 10वें (कर्म) भाव में वक्री हो रहे हैं। शनि देव का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट या मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार में अटके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को तगड़ा मुनाफा होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और अधिकार बढ़ेगा।
मिथुन राशिः
शनि देव मिथुन राशि के 9वें (भाग्य) भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जो कि भाग्य और धर्म का स्थान है। पिछले काफी समय से आपके बनते हुए कामों में जो रुकावटें आ रही थीं, वे अब दूर होंगी। भाग्य का बंद दरवाजा खुलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक रहेंगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशिः
तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव ‘योगकारक’ ग्रह माने जाते हैं। वे आपकी राशि के 5वें (संतान, बुद्धि और प्रेम) भाव में वक्री होंगे। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। अचानक धन लाभ (आकस्मिक धन) के योग बनेंगे। यदि कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई, स्पष्टता आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशिः
वृश्चिक राशि के जातकों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन चैथे (सुख और माता) भाव में शनि के वक्री होने से आपको ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों से बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नया घर, जमीन या गाड़ी खरीदने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)