-काबुनी का ग्लोबल एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च
एसएस ब्यूरो/ मुंबई, 10 जून।
एआई तकनीक पर आधारित एक ग्लोबल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, काबुनी (Kabuni) का आधिकारिक लॉन्च मुंबई में आयोजित प्लेटाइम 2026 कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस लॉन्च के साथ काबुनी ने सभी स्तरों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुलभ और विश्वस्तरीय कोचिंग के एक नए युग की शुरुआत की है। खेल, तकनीक और इनोवेशन को एक साथ जोड़ते हुए काबुनी ने क्रिकेट प्रशिक्षण का एक नया तरीका पेश किया है। उन्नत एआई तकनीक की मदद से यह खिलाड़ियों को रियल-टाइम और उनकी जरूरत के मुताबिक फीडबैक देता है, जिससे हर स्तर के खिलाड़ी कहीं भी और कभी भी अपने खेल में सुधार कर सकते हैं।
ग्लोबल लॉन्च के साथ काबुनी ने अपने सुपर कोचों के नामों का भी ऐलान किया, जिनमें क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी इंटरैक्टिव चुनौतियों और युवा टूर्नामेन्ट्स के जरिए नई पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।


