सहगल क्रिकेट क्लब ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

-51वें अखिल भारतीय जी. गणेश दत्त स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली 2 जून। 
एस.जी.टी.बी. खालसा कॉलेज मैदान में खेले गए 51वें अखिल भारतीय जी. गणेश दत्त स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सहगल क्रिकेट क्लब ने मद्रास क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सहगल क्रिकेट क्लब ने 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में दिल्ली के महापौर  प्रवेश वाही, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं 2025-26 रणजी ट्रॉफी विजेता जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के मुख्य कोच  अजय शर्मा, डीडीसीए के पूर्व सचिव विनोद तिहारा, खालसा कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के उप-प्राचार्य प्रोफेसर हरबंस सिंह, तथा पवन के. गुरुदित्ता (स्वामी, स्पोर्ट्स सन) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।